छह घंटा मेहरमा-भगैया मार्ग जाम

मेहरमा : सोमवार को मेहरमा-भगैया मार्ग में धमड़ी कॉलेज के पास कच्ची सड़क में हाइवा फंस गया. इस कारण छह घंटे तक इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप रहा. इससे सड़क की दोनों ओर से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों की कतार लग गयी. जाम रहने से खास तौर आम राहगीरों के अलावा यात्रियों को अपने […]
मेहरमा : सोमवार को मेहरमा-भगैया मार्ग में धमड़ी कॉलेज के पास कच्ची सड़क में हाइवा फंस गया. इस कारण छह घंटे तक इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप रहा. इससे सड़क की दोनों ओर से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों की कतार लग गयी. जाम रहने से खास तौर आम राहगीरों के अलावा यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई. बताया जाता है कि छररी लेकर हाइवा भगैया से मेहरमा जा रहा था. इसी दौरान कच्ची सड़क में फंस गया. कीचड़ में फंसे हाइवा को निकाले जाने के बाद आवागमन सामान्य हुआ. थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि कच्ची सड़क में हाइवा के चक्का चले जाने से जाम की स्थिति बन रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




