सर्पदंश से याेगडीह के एक युवक की मौत

Published at :08 Aug 2016 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
सर्पदंश से याेगडीह के एक युवक की मौत

पथरगामा : थाना क्षेत्र के घाट कुरावा पंचायत के योगीडीह निवासी फर्टीचर दर्वे (40) की मौत सर्पदंश से हो गयी. घटना शनिवार की देर रात की है. पिता प्रभु दर्वे ने बताया कि शाम को उनका पुत्र बहियार में घास काटने गया था. इसी दौरान जहरीला सांप ने काट लिया. इलाज कराने के पूर्व की […]

विज्ञापन

पथरगामा : थाना क्षेत्र के घाट कुरावा पंचायत के योगीडीह निवासी फर्टीचर दर्वे (40) की मौत सर्पदंश से हो गयी. घटना शनिवार की देर रात की है. पिता प्रभु दर्वे ने बताया कि शाम को उनका पुत्र बहियार में घास काटने गया था. इसी दौरान जहरीला सांप ने काट लिया. इलाज कराने के पूर्व की उसकी पुत्र की मौत हो गयी.

मृतक अपने पीछे एक पुत्र व दो पुत्री को छोड़ गया है. फर्टिचर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.मजदूरी कर वह परिवार का भरण-पोषण करता है. घर के कमाऊ सदस्य की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक तंगी की मार पड़ गयी है. वहीं जानकारी होने पर पंचायत की मुखिया मुनकी देवी ने भी दुख प्रकट किया तथा बताया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का प्रयास किया जायेगा.

घास काटने के दौरान बहियार में सांप ने काटा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola