डीएसइ कार्यालय के समक्ष दिया धरना

Published at :07 Aug 2016 2:37 AM (IST)
विज्ञापन
डीएसइ कार्यालय के समक्ष दिया धरना

शिक्षकों ने रखी 15 सूत्री मांग गोड्डा : जिला शिक्षा अधिक्षक कार्यालय के समक्ष अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला ईकाई ने शनिवार को एक दिवसीय धरना दिया. 15 सूत्री मांगों के समर्थन में शिक्षकों का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष आनंद रजक ने किया. इस दौरान सरकार सहित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने का काम […]

विज्ञापन

शिक्षकों ने रखी 15 सूत्री मांग

गोड्डा : जिला शिक्षा अधिक्षक कार्यालय के समक्ष अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला ईकाई ने शनिवार को एक दिवसीय धरना दिया. 15 सूत्री मांगों के समर्थन में शिक्षकों का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष आनंद रजक ने किया. इस दौरान सरकार सहित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने का काम किया गया है. प्रवक्ता राजेश कुमार दास ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिक्षकों ने धरना दिया. मुख्य मांगों में नव नियुक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान शीघ्र करने,
नियुक्ति तिथि से ग्रेड वन का लाभ दिये जाने, सभी ग्रेड में प्रोन्नति समय सीमा निर्धारित कर एक साथ दिए जाने, ग्रेड वन से ग्रेड टू में लंबित प्रोन्नति को दिए जाने सहित अन्य मांग है. धरना के बाद मांगों का ज्ञापन अधिकारी को सौंपा गया. इस अवसर पर महासचिव सुदिष्ट प्रसाद, लक्ष्मण झा, जितेंद्र यादव, ओम प्रकाश दास, फारूख, सुधीर झा, अरूणकांत साह, गोकुल ठाकुर आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola