गोड्डा में फुरकान अंसारी ने प्रेस वार्ता में कहा

गोड्डा : शनिवार को गोड्डा के पूर्व सांसद सह कांग्रेस के नेता फुरकान अंसारी ने पत्रकर सम्मेलन में कहा कि जिले में मदरसा तथा संस्कृत बोर्ड के अभ्यर्थियों को पोषण सखी नियुक्त नहीं किया जा रहा है. ऐसा कर उनके अधिकार का हनन किया जा रहा है. भाजपा सरकार की सोची समझी साजिश के तहत […]
गोड्डा : शनिवार को गोड्डा के पूर्व सांसद सह कांग्रेस के नेता फुरकान अंसारी ने पत्रकर सम्मेलन में कहा कि जिले में मदरसा तथा संस्कृत बोर्ड के अभ्यर्थियों को पोषण सखी नियुक्त नहीं किया जा रहा है. ऐसा कर उनके अधिकार का हनन किया जा रहा है. भाजपा सरकार की सोची समझी साजिश के तहत पोषण सखी बहाली में अल्पसंख्यक समुदाय को अलग रखा जा रहा है. इसको लेकर आज अल्पसंख्यक ने सरकार के विरोध में मोरचा खोल रखा है. अगर मदरसा व संस्कृत के छात्रों को पोषण सखी में नियुक्ति नहीं हुई तो सरकार के खिलाफ उच्च न्यायालय जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




