घरेलू विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Published at :05 Aug 2016 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
घरेलू विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

मामला देवदांड़ बाजार का मोबाइल दुकान चलाता था युवक गोड्डा : देवदांड़ थाना क्षेत्र के देवदांड़ बाजार में गुरुवार को घरेलू विवाद में 35 वर्षीय सुरेश चंद्र देव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पत्नी हेना सेन ने बताया कि सुरेश की मोबाइल दुकान ही देवदांड़ बाजार में है. आये दिन घरेलू विवाद […]

विज्ञापन

मामला देवदांड़ बाजार का

मोबाइल दुकान चलाता था युवक
गोड्डा : देवदांड़ थाना क्षेत्र के देवदांड़ बाजार में गुरुवार को घरेलू विवाद में 35 वर्षीय सुरेश चंद्र देव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पत्नी हेना सेन ने बताया कि सुरेश की मोबाइल दुकान ही देवदांड़ बाजार में है. आये दिन घरेलू विवाद को लेकर परेशान रहते थे. लोगों ने बताया कि मृतक की मां व पत्नी के बीच घर में आये दिन विवाद होता रहता था. हमेशा मारपीट की घटना होती रहती थी. घटना के दिन भी सुरेश ने मां की शिकायत पर अपनी पत्नी की पिटायी कर दी. पत्नी के शरीर पर मारपीट के निशान हैं. इसके बाद सुरेश ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. परिजनों ने आनन-फानन में सुरेश को सदर अस्पताल में भरती कराया, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
थाने को मामले की जानकारी मिली है. नगर थाना की ओर से आये फर्द ब्यान के बाद देवदांड़ में मामला दर्ज किया जायेगा. अभी तक तो यह खुदकुशी का मामला बनता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola