जिला मुख्यालय में बिजली आपूर्ति चरमरायी

Published at :15 Jul 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में बिजली आपूर्ति चरमरायी

गोड्डा : पिछले दो दिनों से जिला मुख्यालय में बिजली व्यवस्था चरमरा गयी है. इसका करण 33 केवी में खराबी आना बताया जा रहा है. वहीं अनियमित बिजली आपूर्ति से गरमी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. मंगलवार व बुधवार को 15 से 20 घंटे बिजली गायब रही. इससे शहर वासियों में बिजली […]

विज्ञापन

गोड्डा : पिछले दो दिनों से जिला मुख्यालय में बिजली व्यवस्था चरमरा गयी है. इसका करण 33 केवी में खराबी आना बताया जा रहा है. वहीं अनियमित बिजली आपूर्ति से गरमी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. मंगलवार व बुधवार को 15 से 20 घंटे बिजली गायब रही. इससे शहर वासियों में बिजली विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है.

इधर,बिजली समस्या को लेकर जेवीएम महिला नेत्री वेणु चौबे ने एक दिन का उपवास शहीद स्तंभ पर करने का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि जिले में इससे पहले खराब स्थिति कभी नहीं थी. मेहरमा प्रखंड में लोग लो वोल्टेज से परेशान हैं. लो वोल्टेज के कारण लोगों को सही ढंग से बिजली नहीं मिल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola