खरीफ कार्यशाला में फसल बीमा व योजनाओं के क्रियान्वयन पर बल

गोड्डा : चकेश्वरी स्थित कृषि फाॅर्म में गुरुवार को खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन जिप अध्यक्ष बसंती देवी, सदस्य फुलकुमारी देवी, डीएओ सुरेश तिर्की ने किया. कार्यशाला में कृषि विभाग व आत्मा की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गयी. जिला कृषि पदाधिकारी सुरेश कुमार तिर्की ने विभाग की […]
गोड्डा : चकेश्वरी स्थित कृषि फाॅर्म में गुरुवार को खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन जिप अध्यक्ष बसंती देवी, सदस्य फुलकुमारी देवी, डीएओ सुरेश तिर्की ने किया. कार्यशाला में कृषि विभाग व आत्मा की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गयी. जिला कृषि पदाधिकारी सुरेश कुमार तिर्की ने विभाग की ओर से चल रही योजनाओं की जानकारी दी. बताया कि विभाग द्वारा तय क्लस्टर में किसानों के बीच बीज वितरण किया जा रहा है.
इसके अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन की ओर से अरहर बीज का भी वितरण किया जा रहा है. पंचायत प्रतिनिधियों ने विभाग द्वारा योजनाओं को धरातल पर उतारे जाने की जानकारी दी. कहा : योजनाओं का लाभ सही ढंग से किसानों तक पहुंचे. यह मुख्य उद्देश्य है. विधायक प्रतिनिधि रवींद्र महतो ने कहा कि विभाग सही ढंग से काम करें. वहीं कार्यक्रम समन्वयक ने भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




