मांगों को लेकर राज्य भर में चलेगा आंदोलन : गीता मंडल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jul 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

जांच कर कार्रवाई की मांग मामला मदरसा कमरूल होदा जिरली में अवैध शिक्षक नियुक्ति का पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों ने डीइओ से की शिकायत गोड्डा : बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के मदरसा कमरूल होदा जिरली के पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों ने सोमवार को डीइओ कार्यालय में आवेदन दिया गया है. आवेदन में ग्रामीणों ने उल्लेख किया […]
विज्ञापन
जांच कर कार्रवाई की मांग
मामला मदरसा कमरूल होदा जिरली में अवैध शिक्षक नियुक्ति का
पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों ने डीइओ से की शिकायत
गोड्डा : बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के मदरसा कमरूल होदा जिरली के पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों ने सोमवार को डीइओ कार्यालय में आवेदन दिया गया है. आवेदन में ग्रामीणों ने उल्लेख किया है कि लगभग आठ नौ माह पूर्व मदरसा सचिव, प्रधान मौलवी व अध्यक्ष ने मनमानी तरीके से अपने ही रिश्तेदारों को मदरसा में नियुक्त कर दिया है. इसकी जानकारी पूर्व में भी जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी पदाधिकारी को लिखित दी गयी.
लेकिन अब तक कोई उच्च स्तरीय जांच नहीं हुई. इस कारण पोषक क्षेत्र के ग्रामीण मदरसा में ताला जड़ कर न्याय की गुहार लगा रहे हैं. सात माह से मदरसा में ताला जड़ा हुआ है. प्रधान मौलवी फरार हैं, लेकिन सुनवाई करने वाला कोई नहीं है. ग्रामीणों ने शीघ्र जांच कर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. आवेदन में मो रफीक अंसारी, मो मुर्शीद अंसारी, जलालउद्दीन अंसारी, खलील अंसारी, मजीबुल अंसारी, अकब अंसारी, इरफान अंसारी, इकराम अंसारी, अरफान अंसारी, अहमद अंसारी, फारूक अंसारी, इमरान अंसारी, फैयाज अंसारी, सीकदर अंसारी, इरसाद अंसारी सहित 73 ग्रामीणों का हस्ताक्षर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




