सीनियर पर्यवेक्षिकाओं को मिला सीडीपीओ का प्रभार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jul 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

डीसी ने जारी किया आदेश सात प्रखंडों में रिक्त था बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का पद गोड्डा : जिले सात प्रखंडों में रिक्त बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पद भरने का निर्देश डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने जारी कर दिया है. निर्देश के अनुसार सीनियर पर्यवेक्षिका को सीडीपीओ का प्रभार देने का निर्णय लिया गया है. […]
विज्ञापन
डीसी ने जारी किया आदेश
सात प्रखंडों में रिक्त था बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का पद
गोड्डा : जिले सात प्रखंडों में रिक्त बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पद भरने का निर्देश डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने जारी कर दिया है.
निर्देश के अनुसार सीनियर पर्यवेक्षिका को सीडीपीओ का प्रभार देने का निर्णय लिया गया है. आदेश में यह भी बताया गया है कि अविलंब प्रभार ग्रहण कर अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराने काे कहा गया है. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संजय पांडेय ने बताया कि जिले में गोड्डा ग्रामीण सहित ठाकुरगंगटी, पथरगामा, पोड़ैयाहाट, मेहरमा, सुंदरपहाड़ी, बसंतराय में सीनियर पर्यवेक्षक को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है.
गोड्डा ग्रामीण में पोड़ैयाहाट प्रखंड की पर्यवेक्षिका रेवा रानी, ठाकुरगंगटी में गोड्डा ग्रामीण की पर्यवेक्षिका शैल कुमारी हेंब्रम, पथरगामा प्रखंड में सीडीपीओ का प्रभार विमला किस्कू को, पोड़ैयाहाट का प्रभार सुशांति किस्कू को, मेहरमा का प्रभार दीपाली दास को, सुंदरपहाड़ी का प्रभार तृप्ति सान्याल को व बसंतराय का प्रभार एनिला टुडू को दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




