मैट्रिक से पहले के प्रमाण पत्र मान्य नहीं नाबालिग नहीं है ताला मरांडी की पुत्रवधू

Published at :04 Jul 2016 3:06 AM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक से पहले के प्रमाण पत्र मान्य नहीं नाबालिग नहीं है ताला मरांडी की पुत्रवधू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पक्ष में उतरे सांसद निशिकांत दुबे, कहा गोड्डा : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व बोरियो विधायक ताला मरांडी के बेटे मुन्ना मरांडी पर यौन शोषण व नाबालिग से शादी के आरोप को राजनीतिक साजिश बताया है. उन्होंने कहा : ताला मरांडी ने नाबालिग लड़की से […]

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पक्ष में उतरे सांसद निशिकांत दुबे, कहा

गोड्डा : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व बोरियो विधायक ताला मरांडी के बेटे मुन्ना मरांडी पर यौन शोषण व नाबालिग से शादी के आरोप को राजनीतिक साजिश बताया है. उन्होंने कहा : ताला मरांडी ने नाबालिग लड़की से अपने बेटे की शादी नहीं करायी है. उन्होंने मुख्यमंत्री से मेडिकल बोर्ड का गठन कर ताला मरांडी की बहू रितू बास्की की उम्र की जांच कराने की मांग की है़
रविवार को गोड्डा में पत्रकारों से बात करते हुए निशिकांत दुबे ने रितू बास्की के स्कूल एसडीएन एकेडमी को भी घेरा है. उन्होंने कहा : एसडीएन एकेडमी लड़की का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाये. मैट्रिक से पहले के प्रमाण-पत्र की मान्यता नहीं होती. उन्होंने कहा : देश के सबसे निचले स्तर पर संताल परगना है. यहां शिक्षा का बुरा हाल है. आदिवासी बहुलता के कारण बच्चियां देर से नामांकन कराती है. बड़ी उम्र के हो जाने के बावजूद नीचे की कक्षा में ही पढ़ती हैं. इस दौरान निशिकांत दुबे के साथ ताला मरांडी, विधायक अमित मरांडी और ताला के समधी भगन बास्की भी मौजूद थे.
मैट्रिक से पहले…
ताला मरांडी ने हस्तक्षेप नहीं किया
उन्होंने कहा : पूरे मामले में अब तक ताला मरांडी ने न तो प्रशासन और न ही सिस्टम पर हस्तक्षेप किया है. बाल संरक्षण आयोग के प्रदेश पदाधिकारी मनोज कुमार और अनहद लाल दोनों ही पहले राजद के नेता थे. अब संवैधानिक पद पर हैं, उनकी मंशा क्या हो सकती है, सब को पता है. महिला आयोग के पद पर महुआ माजी भी पार्टी से संबंधित हैं. उन्होंने कहा : मामले का मीडिया ट्रायल होना चाहिए. मेडिकल बोर्ड की जांच से सारी बातें सामने आयेंगी.
झामुमो ने रची साजिश
भाजपा सांसद ने कहा : संताल परगना में ताला मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद झामुमो के लोगों को हताशा का अनुभव हुआ है. उन्हें लगता है कि सभी सीटें भाजपा की हो जायेंगी. इस कारण झामुमाे ने ऐसे आरोप के साथ षड्यंत्र रचने का काम किया है. उन्होंने कहा : राज्य में जितने भी महतो नेता झामुमो में थे, आखिर उन सभी की हत्या क्यों हुई ? विनोद बिहारी महतो, निर्मल महतो, सुधीर महतो ऐसे तमाम नेताओं की मौत के बाद किसी ने नहीं पूछा. यहां तक कि भले चंगेे दुर्गा सोरेन की अचानक मौत के मामले में भी किसी ने भी जांच की मांग नहीं की.
क्या-क्या कहा
मेडिकल बोर्ड का गठन कर रितू की उम्र की जांच करायी जाये
एसडीएन एकेडमी लड़की का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाये
मैट्रिक से पहले के प्रमाण-पत्र की मान्यता नहीं
पीसीआर हो जाने से ही किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकती पुलिस
बाल संरक्षण आयोग के पदाधिकारी पहले राजद में थे, महिला आयोग की अध्यक्ष भी पार्टी से जुड़ी हैं
मेरी बहू की उम्र 18 साल
से अधिक है : ताला मरांडी
विधायक ताला मरांडी ने कहा : संताल रीति-रिवाज के साथ पूरे विलेज काउंसिल में मामला आने के बाद मैंने भगन बास्की की लड़की के साथ अपने पुत्र का विवाह कराया है. लड़की की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा है. मेडिकल बोर्ड का गठन कर जांच की जाये. पूरा मामला सामने आ जायेगा. मैंने अपनी और पार्टी की मर्यादा के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं किया है. हां मेरे ऊपर संताली संस्कृति हावी है और रहेगी. अपनी संस्कृति को भूल नहीं सकते हैं. मगर गलत भी नहीं कर सकते है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola