डायन कह कर वृद्ध महिला की पिटाई, गंभीर

Published at :03 Jul 2016 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
डायन कह कर वृद्ध महिला की पिटाई, गंभीर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लंगड़ाडीह की घटना गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटा लंगड़ाडीह गांव में 60 वर्षीय वृद्धा को डायन कह कर मारपीट कर घायल कर दिया. परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया है. यहां उसकी हालत गंभीर है. थाना क्षेत्र के छोटा लंगड़ाडीह गांव निवासी रहीम अंसारी की पत्नी सोनाबानू […]

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लंगड़ाडीह की घटना

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटा लंगड़ाडीह गांव में 60 वर्षीय वृद्धा को डायन कह कर मारपीट कर घायल कर दिया. परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया है. यहां उसकी हालत गंभीर है. थाना क्षेत्र के छोटा लंगड़ाडीह गांव निवासी रहीम अंसारी की पत्नी सोनाबानू बीवी को शनिवार को डायन कह कर उसके रिश्तेदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया. वहीं बीच बचाव करने पहुंचे उसके पति व पुत्र के साथ भी मारपीट की गयी.
लाठी डंडे से पिटाई से वृद्धा गंभीर हो गयी. परिजनों ने उसे सदर अस्पतासल में भरती कराया है. इस घटना के बाद महिला का परिवार डरा हुआ है. इस मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है. इधर, थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मारपीट का मामला प्रतीत होता है. पूर्व से विवाद चल रहा है. पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं. जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola