पथरगामा में पटना की बेटी की संदिग्ध मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jul 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

अपराध. पथरगामा के प्रोफेसर कॉलोनी की है घटना ससुराल वालों पर लगाया हत्या करने आरोप पटना स्थित दानापुर है रेणु के मायके अिमत गुप्ता के साथ हुई थी लव मैरिज पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के प्रोफेसर काॅलोनी में गुरुवार को विवाहिता की संदेहास्पद मौत हो गयी है. शव विवाहिता के कमरे में फंदे से […]
विज्ञापन
अपराध. पथरगामा के प्रोफेसर कॉलोनी की है घटना
ससुराल वालों पर लगाया हत्या करने आरोप
पटना स्थित दानापुर है रेणु के मायके
अिमत गुप्ता के साथ हुई थी लव मैरिज
पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के प्रोफेसर काॅलोनी में गुरुवार को विवाहिता की संदेहास्पद मौत हो गयी है. शव विवाहिता के कमरे में फंदे से लटकता हुआ था. हालांकि उसकी हत्या है या आत्महत्या इस बात की चर्चा काॅलोनी में जोरों से हो रही है. वहीं इस मामले में विवाहित के मायके वालों ने थाना में उसके ससुरालवालों पर दहेज के लिये हत्या करने का आरोप लगाया है. जबकि ससुराल वालों ने इस घटना को आत्महत्या बताया है.
बता दें कि पटना के दानापुर निवासी रेणु गुप्ता की शादी डेढ़ साल पहले पथरगामा के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी रमेश कुमार गुप्ता के पुत्र अमित गुप्ता के साथ हुई थी. दोनों ने लव मैरिज किया था. अचानक गुरुवार को रेणु का शव कमरे में लटकता हुआ मिला. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव जब्त किया. इसके बाद रेणु के मायके वालों को सूचना दी. उसके मायके वालों ने रेणु के पति अमित और ससुर पर दहेज के लिये हत्या करने का आरोप लगाया. इनलोगों ने बताया कि रेणु को उक बच्चा भी है. इसके बाद पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए थाना लाया. दोनों से पूछताछ की जा रही है.
विवाहिता के मायके वालों ने किया हंगामा
रेणु की मौत की सूचना मिलते ही उसके मायके वाले दानापुर से पथरगामा प्रोफेसर काॅलोनी पहुंचे. इनलोगों ने पहले रेणु के ससुरालवालाें पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. इनलोगों ने बताया कि विवाहिता की हत्या दहेज के लिये कर दी गयी है. लगातार रेणु को प्रताड़ित किया जा रहा था. दहेज लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था. अमित आये दिन रेणु के साथ मारपीट करता था. कई बाद दूरभाष पर समझौता करने का प्रयास भी किया गया.
लेकिन लड़का पक्ष सुनने को तैयार नहीं था. आये दिन रेणु दूरभाष पर प्रताड़ित करने की सूचना देती थी. इसके बाद गुरुवार को उसकी मौत की ही सूचना मिली. खबर लिखे जाने तक पथरगामा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी. मायके वालों ने रेणु के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे.
फंदे से लटका मिला शव, लोगों में चर्चा हत्या या आत्महत्या!
पोस्टमार्टम के लिये शव को सदर अस्पताल भेजा गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. लड़की के मायकेवालों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिये रेणु की हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. रेणु के पति और ससुर से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




