हूल क्रांति के साथी राजवीर सिंह को किया नमन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jul 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

विधायक अमित मंडल ने खेतौरी में उनके चित्र पर किया माल्यार्पण पथरगामा : हूल दिवस पर गुरुवार को गोड्डा विधायक अमित मंडल ने पथरगामा के शहीद खेतौरी राजवीर सिंह हरिदेव सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया. उनके साथ पथरगामा के पूर्व जिप सदस्य सियाराम भगत सहित कई भाजपा के नेता थे. विधायक ने कहा कि […]
विज्ञापन
विधायक अमित मंडल ने खेतौरी में उनके चित्र पर किया माल्यार्पण
पथरगामा : हूल दिवस पर गुरुवार को गोड्डा विधायक अमित मंडल ने पथरगामा के शहीद खेतौरी राजवीर सिंह हरिदेव सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया. उनके साथ पथरगामा के पूर्व जिप सदस्य सियाराम भगत सहित कई भाजपा के नेता थे. विधायक ने कहा कि सोनारचक गांव में राजवीर सिंह व हरिदेव सिंह ने अंगरेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. इस दौरान लोगों ने विधायक से दोनों की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की. विधायक ने भी आश्वासन दिया है. इस अवसर पर भाजपा नेता धीरज भगत, कीर्तन सिंह, श्रीकृष्ण बैरागी, जयप्रकाश दर्वे, संजीव सिंह, हीरालाल सिंह, विवेकानंद सिंह आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




