जेइ समेत नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2016 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

घाट मंजवारा में सिंचाई कूप गड़बड़ी का मामला बीडीओ के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी एसडीओ की जांच में मिली थी गड़बड़ी राशि गबन व धोखाधड़ी का है आरोप गोड्डा : सिंचाई कूप निर्माण मामले में हुई गड़बड़ी को लेकर सदर बीडीओ कंचन कुमारी भुदौलिया ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. मुफस्सिल थाना में सरकारी राशि […]
विज्ञापन
घाट मंजवारा में सिंचाई कूप गड़बड़ी का मामला
बीडीओ के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी
एसडीओ की जांच में मिली थी गड़बड़ी
राशि गबन व धोखाधड़ी का है आरोप
गोड्डा : सिंचाई कूप निर्माण मामले में हुई गड़बड़ी को लेकर सदर बीडीओ कंचन कुमारी भुदौलिया ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. मुफस्सिल थाना में सरकारी राशि गबन करने व धोखाधड़ी करने की प्राथमिकी बुधवार को दर्ज हो गयी है. मालूम हो कि सदर प्रखंड के घाट मंजवारा पंचायत में सिंचाई कूप निर्माण योजना में गड़बड़ी हुई थी. एसडीओ सौरव कुमार सिन्हा ने जांच कर बीडीओ को प्रतिवेदन भेज कर कार्रवाई का निर्देश दिया था.
एसडीओ ने जांच में गड़बड़ी पकड़ी थी. इसको लेकर सिंचाई कूप निर्माण मामले में हुए गड़बड़झाले को लेकर कनीय अभियंता नुरुल होदा, सुशील किस्कू, एन एन मंडल, पंचायत सचिव मुनीलाल साह, रोजगार सेवक, लाभुक अमोद फौजदार, सालिक मांझी, मेठ राजेंद्र महतो समेत मुखिया सरगुण महामरिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




