ताला स्वयं मामले को करें सार्वजनिक

प्रेस वार्ता. नाबालिग प्रकरण में प्रदीप यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा गोड्डा : ताला मरांडी के पुत्र की शादी की नाबालिग से किये जाने के मामले को लेकर हाय-तौबा मचा है. इसी मामले पर पोड़ैयाहाट विधायक सह जेवीएम के महासचिव प्रदीप यादव ने प्रेस वार्ता की. श्री यादव ने कहा कि वैसे जेवीएम की यह […]
प्रेस वार्ता. नाबालिग प्रकरण में प्रदीप यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा
गोड्डा : ताला मरांडी के पुत्र की शादी की नाबालिग से किये जाने के मामले को लेकर हाय-तौबा मचा है. इसी मामले पर पोड़ैयाहाट विधायक सह जेवीएम के महासचिव प्रदीप यादव ने प्रेस वार्ता की. श्री यादव ने कहा कि वैसे जेवीएम की यह परिपाटी नहीं है कि किसी के व्यक्तिगत जीवन में कोई हस्तक्षेप करे. लेकिन चूंकि ताला मरांडी सार्वजनिक जीवन जीने वाले व्यक्ति हैं, इसीलिए नाबालिग लड़की से पुत्र की शादी कराये जाने के मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता है.
उन्होंने कहा कि स्वयं ताला मरांडी बोरियो विस क्षेत्र के विधायक हैं तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं. इसीलिए इस मामले को लेकर स्वयं ताला मरांडी को ही सार्वजनिक करना चाहिए. बताया कि भाजपा इस मामले में परदा डालने में जुट गयी है. खुद प्रशासन की भूमिका भी संदेह के घेरे में है. महत्वपूर्ण पद पर होने के बाद बाल विवाह उन्मूलन अभियान को रोकथाम करना इनका दायित्व बनता है. लेकिन उल्टे पूरी भाजपा इसको बढ़ावा देने का काम कर रही है. सरकार को स्वयं इस मामले में खंडन करने को कहा. बताया कि सतारूढ़ पार्टी होने के कारण जिला प्रशासन की भूमिका संदेहास्पद है. इसकी जांच एसआठटी गठन कर की जानी चाहिए. पुलिस को जांच से अलग रखना चाहिए. कहा कि ताला मरांडी के पुत्र पर यौन शोषण का भी आरोप लगा है. इसकी जांच सही से होनी चाहिए.
विस सत्र में उठेगा मामला
कहा कि जेवीएम इस मामले को ठंडे बस्ते में डालने वाली नहीं है. अगली सत्र में विस में इस मामले को उठायेंगे. मुख्यमंत्री को इस मामले में जवाब देना होगा. तथा दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने की मांग की. इस दौरान जिलाध्यक्ष धनंजय यादव, रमाकांत, जिला प्रवक्ता दिलीप साह, अमरेंद कुमार अमर आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




