रैयतों की जमीन वापसी का दिया अल्टीमेटम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

15 दिनों के अंदर जवाब प्रस्तुत करने का दिया निर्देश जिला प्रशासन के फैसलों से रैयतों में है खुशी रैयतों ने कहा काफी दिनों से लंबित थी मांग बोआरीजोर : बोआरीजोर के अंचलाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी ने इसीएल प्रबंधन को नोटिस थमाया है. इसमें रैयतों से ली गयी जमीन को वापस करने का अल्टीमेटम दिया […]
विज्ञापन
15 दिनों के अंदर जवाब प्रस्तुत करने का दिया निर्देश
जिला प्रशासन के फैसलों से रैयतों में है खुशी
रैयतों ने कहा काफी दिनों से लंबित थी मांग
बोआरीजोर : बोआरीजोर के अंचलाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी ने इसीएल प्रबंधन को नोटिस थमाया है. इसमें रैयतों से ली गयी जमीन को वापस करने का अल्टीमेटम दिया गया है. इसके लिए इसीएल प्रबंधन को 15 दिनों का समय भी दिया गया है. अपर समाहर्ता अनिल कुमार तिर्की के ओर से इसीएल को भेजे गये
पत्र के आलोक में सीओ ने इसीएल को नोटिस देते कहा है कि सीबी एक्ट के तहत इसीएल द्वारा रैयतों की जमीन से कोयला निकालने का काम पूरा कर लिया गया है. उक्त जमीन की सूची के साथ जल्द ही मिट्टी भरने काम कर पूरा कर रैयतों को वापस करने का निर्देश दिया है. 15 दिनों के अंदर जवाब प्रस्तुत किये जाने का निर्देश इसीएल प्रबंधन दिया गया है.
सिमड़ा के लोगों में खुशी
अपर समाहर्ता के इस फैसले का सिमड़ा के रैयतों ने स्वागत किया है. सिमड़ा फबियानुस मरांडी, मरियानुस, प्रेमचंद्र मरांडी व पंकज आदि ने बताया कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए लंबित मांग है. यदि यह फैसला लागू हो जाता है तथा इसीएल प्रबंधन रैयतों की जमीन लौटा देगा तो यह बड़ा फैसला साबित होगा.
200 एकड़ से जमीन होगी वापस!
यदि इसीएल प्रबंधन जिला प्रशासन के फैसलों पर अमल करता है तो तकरीबन 200 एकड़ से ऊपर जमीन फिलहाल रैयतों को वापस कर दिया जायेगा. मालूम हो सीबी एक्ट के तहत भूमि रैयतों की जमीन सकुशल वापस करने का प्रावधान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




