मोतिया में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी व उनकी पत्नी श्वेता झा यजमान 15 जून को होगा समापन गोड्डा : सदर प्रखंड के मोतिया गांव में सोमवार को नवनिर्मित भय हरण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. तीन दिन तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में राज्य सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी व […]
विज्ञापन
सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी व उनकी पत्नी श्वेता झा यजमान
15 जून को होगा समापन
गोड्डा : सदर प्रखंड के मोतिया गांव में सोमवार को नवनिर्मित भय हरण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. तीन दिन तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में राज्य सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी व उनकी पत्नी श्वेता झा यजमान हैं. कलश यात्रा श्री चौधरी की मां सावित्री देवी के नेतृत्व में गांव भ्रमण किया. इसके बाद कलश को मंदिर परिसर में रखा गया. वहीं गुरुधाम बौंसी के प्राचार्य आचार्य रितेश के नेतृत्व में 11 पंडितों यज्ञ में सहयोग कर रहे हैं. इसक समापन 15 जून को किया जायेगा.
14 जून को पंडितों की टीम द्वारा श्री दुर्गा सप्तशथी पाठ का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम के समापन पर भक्ति जागरण का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं. इस दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल देखा गया. पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




