एक माह में मिले मलेरिया के 106 रोगी

Published at :13 Jun 2016 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
एक माह में मिले मलेरिया के 106 रोगी

गोड्डा नगर : जिले में मलेरिया का कहर नहीं थम रहा है. आये दिन मलेरिया के रोगी मिल रहे हैं. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मई माह में 106 लोग मलेरिया व ब्रेन मलेरिया से ग्रसित हो गये हैं. इसमें मलेरिया के 28 व ब्रेन मलेरिया के 78 रोगी हैं. सबसे ज्यादा सुंदरपहाड़ी […]

विज्ञापन

गोड्डा नगर : जिले में मलेरिया का कहर नहीं थम रहा है. आये दिन मलेरिया के रोगी मिल रहे हैं. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मई माह में 106 लोग मलेरिया व ब्रेन मलेरिया से ग्रसित हो गये हैं. इसमें मलेरिया के 28 व ब्रेन मलेरिया के 78 रोगी हैं. सबसे ज्यादा सुंदरपहाड़ी क्षेत्र से 64 बच्चे मलेरिया पीड़ित मिले हैं. इस सभी रोगियों का इलाज प्रखंड स्तर पर सीएचसी व रेफरज अस्पताल के अलावा सदर अस्पताल में किया गया है.

इसके अलावा बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र से 22 मलेरिया व ब्रेन मलेरिया के रोगी मिले हैं. इधर, प्रभारी डीएमओ डॉ राम प्रसाद ने बताया कि मलेरिया की दवा सदर अस्पताल सहित सभी सीएचसी, पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्रो में उपलब्ध है. रोगी के चिह्नित होने पर अस्पताल में भरती कर इलाज किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola