आरोपित की गिरफ्तारी के लिए बिहार के ईशीपुुर पहुंची गोड्डा पुलिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2016 2:37 AM (IST)
विज्ञापन

मेहरमा. यौन शोषण मामले में कसा शिकंजा घर छोड़ कर फरार है आरोपित गुड्डू गुप्ता सोमवार को पीड़िता का 164 का बयान किया जायेगा कलमबंद शनिवार को आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दिनभर चली छापेमारी मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र की रहने वाली 12 वर्षीय पीड़िता के साथ कोचिंग संस्थान के निदेशक सह संचालक गुड्डू […]
विज्ञापन
मेहरमा. यौन शोषण मामले में कसा शिकंजा
घर छोड़ कर फरार है आरोपित गुड्डू गुप्ता
सोमवार को पीड़िता का 164 का बयान किया जायेगा कलमबंद
शनिवार को आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दिनभर चली छापेमारी
मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र की रहने वाली 12 वर्षीय पीड़िता के साथ कोचिंग संस्थान के निदेशक सह संचालक गुड्डू गुप्ता द्वारा किये गये यौन शोषण की घटना को लेकर कांड दर्ज हो जाने के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की. मेहरमा की पुलिस एएसआइ पीके राय के साथ आरक्षियों ने बिहार के इशीपुर गांव में जाकर छापा मारा. हालांकि आरोपित के बारे में बताया गया कि वह घर छोड़ कर फरार है. सुबह के वक्त थाना प्रभारी रामचंद्र रजक स्वयं तथा दोपहर के वक्त एएसआइ को कमान देकर भेजा गया था.
खाली हाथ लौटी पुलिस ने बताया कि जल्द ही गिरफ्तार कर आरोपित को जेल भेजा जायेगा. थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि सोमवार को पीड़िता का 164 का बयान दर्ज किया जायेगा.
पीड़िता के पिता है खाड़ी देश में मां के साथ रहती है अकेले
पीड़िता के पिता कई वर्षों से मजदूरी के लिए एक खाड़ी के देश में हैं. अपने परिवार व बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने तथा पढ़ा-लिखा कर उसे कामयाब बनाने के स्वयं दुख काट रहे हैं. उनकी अनुपस्थिति में इस कांड ने पिता के समक्ष दुखों का पहाड़ खड़ा कर दिया है. इधर पीड़िता की मां के साथ छोटा भाई भी इस घटना के बाद सदमे में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




