15 जून से पहले पूरा करें डोभा निर्माण

Published at :10 Jun 2016 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
15 जून से पहले पूरा करें डोभा निर्माण

जिले में 8200 डोभा बनाने का निर्धारित है लक्ष्य बैठक में इंदिरा आवास योजना की भी हुई समीक्षा दूसरे किस्त की राशि भुगतान करने पर हुई चर्चा गोड्डा : जल संचयन योजना को प्राथमिता देते हुए 15 जून तक हर हाल में डोभा व चेकडैम निर्माण कार्य पूरा कर लेना है. हर राजस्व ग्राम में […]

विज्ञापन

जिले में 8200 डोभा बनाने का निर्धारित है लक्ष्य

बैठक में इंदिरा आवास योजना की भी हुई समीक्षा
दूसरे किस्त की राशि भुगतान करने पर हुई चर्चा
गोड्डा : जल संचयन योजना को प्राथमिता देते हुए 15 जून तक हर हाल में डोभा व चेकडैम निर्माण कार्य पूरा कर लेना है. हर राजस्व ग्राम में पांच-पांच डोभा निर्माण करना है. ताकि बरसात का पानी का बरबाद न हो सके. इसमें किसी प्रकार की कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. दोषी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. ये बातें गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते डीसी अरविंद कुमार ने कही.
बैठक में जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी. मनरेगा समेत इंदिरा आवास आदि की की समीक्षा की गयी. डीसी ने सभी बीडीओ व सीओ से कहा कि बरसात के पूर्व जिले में 8200 डोभा बनाना है. प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिये गये लक्ष्य का अनुपालन तत्परता से किये जाने को कहा .बताया कि इस कार्य में लापरवाही नहीं बरते अन्यथा दोषी लोगों पर कार्रवाई होगी. बैठक में अपर समाहर्ता अनिल कुमार तिर्की, महगामा एसडीओ संजय कुमार, एनडीसी कामदेव रजक समेत सभी प्रखंडों के बीडीओ व सीओ मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola