सदर अस्पताल में 300 गर्भवती की हुई जांच

गोड्डा : गुरुवार को सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एएनएसी जांच शिविर लगाया गया. डीएस डॉ तरुण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में नर्स व एएएनएम ने एएनसी जांच के दौरान लगभग 300 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया. परीक्षण के उपरांत आवश्यक सलाह दी गयी. डॉ मिश्रा ने बताया कि जांच के […]
गोड्डा : गुरुवार को सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एएनएसी जांच शिविर लगाया गया. डीएस डॉ तरुण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में नर्स व एएएनएम ने एएनसी जांच के दौरान लगभग 300 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया. परीक्षण के उपरांत आवश्यक सलाह दी गयी. डॉ मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान सभी जांच व अल्ट्रासाउंड की सुविधा गर्भवती माताओं को नि:शुल्क दी गयी है. इस जांच से मातृ व शिशु मृत्यु दर में निश्चित रूप से कमी आयेगी. बताया कि शिविर में सेकेंड एएनसी, थर्ड एएनएसी, फोर्थ एएनसी की जांच की गयी.
हीमोग्लोबिन, एचआइवी, ब्लड ग्रुप, आरएच, भीडीआरएल, सुगर, बीपी आदि जांच की जांच की गयी. मौके पर चिकित्सक जुनैद, नर्स,एनएम व प्रशिक्षु एएनएम जांच में सहयोग करती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




