बच्चों व परिजनों की शोर से गूंजा अस्पताल परिसर

Published at :09 Jun 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों व परिजनों की शोर से गूंजा अस्पताल परिसर

फूड प्वाइजनिंग .सदर अस्पताल में 145 बच्चों व अभिभावकों के पहुंचते ही मची अफरा-तफरी अस्पताल में बच्चों के पहुंचते ही पूरा परिसर परिजनों के शोर से गूंज उठा. परिजनों के चेहरे पर साफ तौर पर भय देखा जा रहा था. वहीं जैसे-जैसे लोगों को सूचना मिलती रही लोग बच्चों का कुशल क्षेम जानने अस्पताल पहुंचते […]

विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग .सदर अस्पताल में 145 बच्चों व अभिभावकों के पहुंचते ही मची अफरा-तफरी

अस्पताल में बच्चों के पहुंचते ही पूरा परिसर परिजनों के शोर से गूंज उठा. परिजनों के चेहरे पर साफ तौर पर भय देखा जा रहा था. वहीं जैसे-जैसे लोगों को सूचना मिलती रही लोग बच्चों का कुशल क्षेम जानने अस्पताल पहुंचते गये.
गोड्डा : सुंडमार मध्य विद्यालय के 145 बच्चों के एक साथ सदर अस्पताल पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. बच्चों व परिजनों के शोर से करीब चार घंटे तक अस्पताल परिसर गुंजता रहा.वहीं जितनी मुंह उतनी तरह की बातों से बच्चों में भय भी देखा गया. हालांकि सदर अस्पताल के डीएस सहित चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मी ने बच्चों को सभी अफवाह से दूर रह कर स्वास्थ्य सलाह लेने की बात कही. इसके बाद सभी बच्चे शांत हुए.
कुछ देर के बाद पुन: परेशान हुए बच्चे
प्राथमिक इलाज के बाद सभी बच्चे धीरे-धीरे ठीक होने लगे. थोड़ी देर में सभी बच्चे अस्पताल के ओपीडी, आपातकालीन, कैजुल्टी वार्ड व हॉल के पास बैठे व खड़े थे. करीब एक घंटे के बाद कुछ बच्चों ने सिर में जलन होने की शिकायत की. इसके बाद फिर एक बार कोहरमा मच गया. बाद में चिकित्सकों के समझाने व थोड़ी देर में सबकुछ ठीक हो जाने की बात पर बच्चों व उनके अभिभावक शांत हुए.
बच्चों को पिलायी गयी ओआरएस घोल
सभी बच्चों का बारी-बारी से चिकित्सकों ने उपचार किया. गरमी के कारण सभी बच्चों को ओआरएस की घोल पिलाने की सलाह दी गयी. अस्पताल के दवा काउंटर से करीब 225 ओआरएस पैकेट बच्चों को उपलब्ध कराया गया. पोड़ैयाहाट विधायक के पीए देवेंद्र पंडित व अस्पताल प्रबंधन की ओर से तीन-चार पैकेट बोतल बंद पानी की व्यवस्था की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola