बाल-बाल बचे तीन कर्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jun 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

टला हादसा. बांध टूट जाने से दो लाख की ड्रिल मशीन डूबी मंगलवार दोपहर दो बजे एक बड़ा हादसा टल गया है. बांध में टूटने के बाद इसीएल डीप माइनिंग क्षेत्र में दो लाख की ड्रील मशीन डूब गयी. सुरक्षाकर्मियों ने काम कर रहे तीन कर्मियों को सुरिक्षत बाहर निकाला. बोआरीजोर : मंगलवार दोपहर दो […]
विज्ञापन
टला हादसा. बांध टूट जाने से दो लाख की ड्रिल मशीन डूबी
मंगलवार दोपहर दो बजे एक बड़ा हादसा टल गया है. बांध में टूटने के बाद इसीएल डीप माइनिंग क्षेत्र में दो लाख की ड्रील मशीन डूब गयी. सुरक्षाकर्मियों ने काम कर रहे तीन कर्मियों को सुरिक्षत बाहर निकाला.
बोआरीजोर : मंगलवार दोपहर दो बजे राजमहल परियोजना के डीप माइनिंग क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया है. खदान स्थित बांध का पानी के रिसाव होने से दो लाख की ड्रिल मशीन डूब गयी है. खदान में पानी भरने के बाद काम कर रहे तीन कर्मी के डूबने से बचा लिया गया है. सीनियर ओवर मैन वरुण चक्रवर्ती ने बताया कि खदान के अंदर ड्रिल से काम हो रहा था. पानी रिसाव होने से के कारण मशीन डूब गयी.
काफी मशक्कत के बाद काम कर रहे ऑपरेटर आस मोहम्मद व प्रेमलाल को सुरक्षित बचा लिया गया है. इसीएल की सुरक्षा कर्मियों द्वारा बचाव कार्य किया गया. दो करोड़ की मशीन को भी निकालने का काम किया जा रहा है. पानी को पंप सेट से बाहर निकाल कर क्रेन से मशीन को बाहर निकाला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




