पोशाक वितरण मामले को लेकर जांच कमेटी गठित

Published at :07 Jun 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
पोशाक वितरण मामले को लेकर जांच कमेटी गठित

पोशाक वितरण में अनियमितता सदस्य सुरेंद्र मोहन केसरी ने कहा : बैठक का अनुपालन नहीं करने वाले पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग डीसी से करने का निर्णय लिया गोड्डा : जिला परिषद के सभागार में साेमवार को जिप सदस्यों की बैठक आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता जिप अध्यक्ष बसंती देवी ने की. बैठक की शुरुआत […]

विज्ञापन

पोशाक वितरण में अनियमितता

सदस्य सुरेंद्र मोहन केसरी ने कहा : बैठक का अनुपालन नहीं करने वाले पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग डीसी से करने का निर्णय लिया
गोड्डा : जिला परिषद के सभागार में साेमवार को जिप सदस्यों की बैठक आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता जिप अध्यक्ष बसंती देवी ने की. बैठक की शुरुआत काफी हंगामेदार रही. सभी सदस्यों ने विभिन्न विभागाें की मनमानी को लेकर हंगामा किया और विभाग पर रिपोर्ट समय पर उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया. वहीं इन मामलों काे डीडीसी रंजन चौधरी ने गंभीरता से लिया. बैठक की शुरुआत में जिप सदस्य अबुल बहाव शम्स ने कहा कि जिले में के बसंतराय में पोशाक वितरण में अनियमितता बरती गयी है. 130 रुपये तक की कमीशन देकर बच्चों को रद्दी पोशाक दी गयी है.
इसमें करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये का गड़बड़ किया गया है. इसमें विद्यालय सचिव, ग्राशिस अध्यक्ष, बीइइओ तथा अन्य के बीच राशि बंटी गयी है. अभी तक 90 प्रतिशत छात्रों को पोशाक उपलब्ध नहीं करायी गयी है. वहीं सुरेंद्र मोहन केसरी ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी का गठित करने की मांग की.
इस मामले को लेकर जांच कमेटी गठित की गयी. इसके बाद सहकारिता विभाग के पदाधिकारी से बरहेट विधायक प्रतिनिधि रवींद्र महतो ने पैसे का भुगतान पैक्स को किस आधार पर करने का सवाल किया. साथ ही कहा कि कहीं पांच लाख रुपये तो कही ज्यादा राशि का भुगतान कैसे किया गया. 24 पैक्स को बराबर की राशि देने का प्रावधान है क्या आदि सवाल किये. साथ ही धान की खरीदारी व भुगतान का मामला प्रमुख रूप से उठाया गया. इस पर सहकारिता पदाधिकारी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इस पर श्री महतो ने अध्यक्ष से 15 दिनों अंदर विभाग से पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की.
इस पर सभी सदस्यों ने सहमति दे दी. वहीं सुरेंद्र मोहन केसरी ने कहा कि अगर पदाधिकारी ऐसे मामले के प्रति गंभीर नहीं है, उनके वेतन बंद करने की मांग डीसी से की जायेगी.
सहकारिता, शिक्षा, पेयजल स्वच्छता, मनरेगा का बुरा हाल
पीएचइडी विभाग पर मनमानी करने का आरोप
सदस्य घनश्याम यादव , रवींद्र महातो तथा अन्य ने पेयजल स्वच्छता विभाग की मनमानी को बैठक में रखा. विधायक प्रतिनिधि हरीष ने कहा कि जिले में मनरेगा के फर्जी आंकड़ा तथा मजदूर पलायन के लिये टीम बने. साथ ही शौचालय निर्माण में हो रही अनियमितता को लेकर जांच हेतु टीम बनायी जाये. वहीं अब्दुल बहाव शम्स ने 29 मई को बसंतराय के लक्ष्मीपुर गांव में 13 मवेशी की मौत के बावजूद अब तक मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की.
बोआरीजोर : एक पारा शिक्षक तीन विद्यालय का सचिव
बैठक में जिप सदस्य बाबूलाल मरांडी ने बोआरीजोर के मिर्जापुर, बेडो, कसालो, हिजुआ कोल आदि स्कूल के एक ही सचिव हैं. ओमप्रकाश भगत नामक शिक्षक पांचों विद्यालय के भवन का निर्माण कार्य में मनमानी कर रहे हैं. डीडीसी ने डीएसइ को आवश्यक जांच करने को कहा. वहीं रवींद्र महतो तथा विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पंडित ने बीइइओ जया देवी को गोड्डा, पथरगामा तथा महगामा का प्रभार दिये जाने पर आपत्ति जताया.
स्थानीय प्रमाण पत्र का मामला जिप सदस्य राम जी साह ने उठाया गया.
ये थे मौजूद : बैठक में सदस्य ओम प्रकाश बरई, पूनम देवी, फूल कुमारी देवी, नगमा आरा, घनश्याम यादव, गौरी प्रिया, बेला बसंत बेसरा, बाेरियो विधायक प्रतिनिधि सुजीत दुबे, कल्याण पदाधिकारी राहुल जी आनंद, संजय पांडेय, सीएस डाॅ प्रवीण राम, अशोक कुमार झा व कर्मी सेतु सागर सहाय मुख्य रूप से उपस्थित थे.
अधेड़ ने किया विषपान
गोड्डा नगर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माली पलगंजिया गांव में सोमवार को उपेंद्र मंडल नामक व्यक्ति ने विषपान कर लिया. इससे उसकी हालत गंभीर हो गयी. उपेंद्र किसी बात को लेकर तनाव में था. इससे परेशान हो कर उसने सोमवार को विषपान कर लिया. हालत बिगड़ता देख परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया है. इधर, मुफिस्स्ल थाना की पुलिस ने पीड़ित का फर्द बयान दर्ज किया है. पुलिस छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola