पूर्व विधायक संजय यादव को मिली जमानत

Published at :07 Jun 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व विधायक संजय यादव को मिली जमानत

उपचुनाव में बीजेपी के चुनाव अभिकर्ता अरुण साह के साथ मारपीट का है आरोप सुरेश पासवान ने न्यायालय में शपथ पत्र देकर सुलहनामा दाखिल किया गोड्डा : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमाशंकर प्रसाद सिंह ने गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव की अग्रिम जमानत अरजी को स्वीकार कर लिया है. संजय प्रसाद यादव […]

विज्ञापन

उपचुनाव में बीजेपी के चुनाव अभिकर्ता अरुण साह के साथ मारपीट का है आरोप

सुरेश पासवान ने न्यायालय में शपथ पत्र देकर सुलहनामा दाखिल किया
गोड्डा : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमाशंकर प्रसाद सिंह ने गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव की अग्रिम जमानत अरजी को स्वीकार कर लिया है. संजय प्रसाद यादव विधानसभा उपचुनाव में राजद के प्रत्याशी थे. मतदान के दिन 16 मई को बसंतराय के झपनियां बूथ नंबर 11 पर बूथ कैप्चरिंग की सूचना पर भाजपा के चुनाव अभिकर्ता अरुण कुमार साह बूथ पर गये थे. श्री साह के साथ भाजपा नेता मुनचुन झा एवं बसंतराय के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश पासवान भी थे. आरोप है कि बूथ पर पहंंचते ही राजद प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव ने सभी को 30-40 आदमी को लेकर घेर लिया तथा मारपीट की.
मारपीट में भाजपा नेता अरुण साह का दाहिना हाथ टूट गया. मुनचुन झा को भी इसमें चोट आयी थी. घटना को लेकर भाजपा नेता अरुण साह ने बसंतराय थाना में प्राथमिकी संख्या 26/16 दर्ज करायी थी. इसको लेकर संजय प्रसाद यादव ने पीडीजे के न्यायालय में 24 मई को अग्रिाम जमानत आवेदन संख्या114/2016 दाखिल किया गया. वहीं सुरेश पासवान द्वारा न्यायालय में शपथ पत्र देकर सुलहनामा भी दाखिल कर दिया गया. बताया गया है कि उनके साथ कोई घटना नहीं घटी है. 10 हजार के मुचलके पर अग्रिम जमानत दे दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola