आंबेडकर नगर से पिकअप वैन पर लाद पशु ले भागे चोर

Published at :07 Jun 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
आंबेडकर नगर से पिकअप वैन पर लाद पशु ले भागे चोर

गोड्डा : शहर के अांबेडकर नगर मुहल्ले में रविवार की रात करीब एक बजे निरंजन मंडल के घर से पशु की चोरी हुई. रात्रि के वक्त दो पशुओं को पिकअप वाहन पर लोड करने का प्रयास किया जा रहा था. हालांकि लोगों के जग जाने के कारण चोर केवल एक पशु लेकर भाग निकले . […]

विज्ञापन

गोड्डा : शहर के अांबेडकर नगर मुहल्ले में रविवार की रात करीब एक बजे निरंजन मंडल के घर से पशु की चोरी हुई. रात्रि के वक्त दो पशुओं को पिकअप वाहन पर लोड करने का प्रयास किया जा रहा था. हालांकि लोगों के जग जाने के कारण चोर केवल एक पशु लेकर भाग निकले . घटना के बाद निरंजन मंडल रविवार की रात पीछा कर सरकंडा के बैरियर तक गया. वहां पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस पदाधिकारी को इसकी सूचना दी.

जिसके बाद पुलिस की गश्ती टीम सोमवार की सुबह पांच बजे पहुंच कर मामले की पुरी जानकारी ली. सोमवार को निरंजन मंडल ने घटना को लेकर नगर थाना में आवेदन देने गये. पांच घंटे के मशक्कत के बावजूद उसे रिसीविंग नहीं मिल पायी है. उन्हें वापस लौटा दिया गया. बताया कि दिन भर थाना में रहने के बावजूद उनके मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है. मुंशी नगर थाना प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि थाना में आवेदन दिये जाने के बाद एसआइ बीएन ठाकुुर को भेजा गया था. जांच कर ली गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola