पथरगामा के व्यवसायी से 50 हजार की छिनतई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jun 2016 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा/पथरगामा : पथरगामा के किराना व्यवसायी बंटी भगत से रविवार की दोपहर को तीन अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने 50 हजार रुपये की छिनतई कर ली. पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने बंटी भगत को देखकर मोटरसाइकिल रोकने को कहा. इसके बाद पिस्तौल सटाकर राशि लूट ली. घटना दिन के करीब एक बजे की है. जरमा […]
विज्ञापन
गोड्डा/पथरगामा : पथरगामा के किराना व्यवसायी बंटी भगत से रविवार की दोपहर को तीन अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने 50 हजार रुपये की छिनतई कर ली. पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने बंटी भगत को देखकर मोटरसाइकिल रोकने को कहा. इसके बाद पिस्तौल सटाकर राशि लूट ली. घटना दिन के करीब एक बजे की है.
जरमा टोला पुलिया के पास हुई घटना : राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र से तकादा कर किराना व्यवसायी बंटी भगत घर की ओर लौट रहा था. इसी दौरान करीब एक बजे दिन में धमनी के जरमा टोला गांव की पुलिया के करीब पहुंचने पर तीन अज्ञात अपराधियों ने बंटी के मोटरसाइकिल को रोककर पिस्टल सटाते हुए बट से प्रहार कर पाॅकेट में रखे 50 हजार रुपये की छिनतई कर ली. इसके बाद मोटरसाइकिल से भाग निकला . बंटी ने थाने में आकर इसकी सूचना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




