गोड्डा में देशी शराब भट्ठियों पर छापा

Published at :08 May 2016 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा में देशी शराब भट्ठियों पर छापा

5 शराब व 200 किलो महुआ किया नष्ट गोड्डा : नगर थाना पुलिस व उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के कुरमन व पुनसिया गांव में छापेमारी की. यहां देशी शराब भट्ठियों को नष्ट किया और 15 लीटर शराब और 200 किलो जावा महुआ जब्त किया. उत्पाद विभाग के संजय सिंह ने बताया […]

विज्ञापन

5 शराब व 200 किलो महुआ किया नष्ट

गोड्डा : नगर थाना पुलिस व उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के कुरमन व पुनसिया गांव में छापेमारी की. यहां देशी शराब भट्ठियों को नष्ट किया और 15 लीटर शराब और 200 किलो जावा महुआ जब्त किया. उत्पाद विभाग के संजय सिंह ने बताया कि दोनों ही जगहों पर अवैध रूप से शराब की बिकी करने की गुप्त सूचना पुलिस मिली.
इसके बाद छापेमारी कर दोनों जगहों से देशी शराब व महुआ बरामद किया गया है. छापेमारी में नगर थाना के विकासेंदु त्रिपाठी, आरके सिंह सहित जैप के जवान निवास कुमार, नीतेश कुमार, रोहित यादव, साकेत सिंह, योगेश सिंह आदि थे. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से शराब का धंधा करने वालों में हड़कंप मचा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola