एसडीओ कार्यालय परिसर में लगी आग

Published at :08 May 2016 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ कार्यालय परिसर में लगी आग

गोड्डा : गोड्डा एसडीओ कार्यालय के परिसर में शनिवार को अचानक आग लग गयी. इससे अफरा-तफरी मच गयी. इस घटना में परिसर की झाड़िया जल कर राख हो गयी. आग लगने का करण शॉट सर्किट बताया जा रहा है. शॉट सर्किट से निकली चिंगारी से परिसर के सूखे पत्ते में अाग लग गयी. आग देखते […]

विज्ञापन

गोड्डा : गोड्डा एसडीओ कार्यालय के परिसर में शनिवार को अचानक आग लग गयी. इससे अफरा-तफरी मच गयी. इस घटना में परिसर की झाड़िया जल कर राख हो गयी. आग लगने का करण शॉट सर्किट बताया जा रहा है.

शॉट सर्किट से निकली चिंगारी से परिसर के सूखे पत्ते में अाग लग गयी. आग देखते ही देखते तेजी से फैल गयी और झाड़ियां जल गयी. इसकी सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गयी. दमकल की गाड़ियों पहुंचे और आग को बुझाया गया. घटना स्थल पर गोड्डा सीओ दीवाकर प्रसाद पहुंचे और घटना जायजा लिया.

एनआइसी में भी लगी थी आग
जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी के कार्यालय में पिछले दिनों आग लग गयी थी. इस घटना में इंवाइटर जल कर राख हो गया था. वहीं एनआइसी की घटना के तीन बाद ही एसडीओ कार्यालय परिसर में अगलगी की घटना हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola