अवैध शराब भट्ठी को किया ध्वस्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 May 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन

नगर व मुुफस्सिल थाना पुलिस व उत्पाद विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई 90 लीटर देशी शराब व 900 किलो जावा महुआ बरामद गोड्डा : गोड्डा उपचुनाव को लेकर गोड्डा पुलिस व उत्पाद विभाग ने गुरुवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कदवा टोला व बंका घाट में अवैध शराब भट्ठा का ध्वस्त किया है. […]
विज्ञापन
नगर व मुुफस्सिल थाना पुलिस व उत्पाद विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई
90 लीटर देशी शराब व 900 किलो जावा महुआ बरामद
गोड्डा : गोड्डा उपचुनाव को लेकर गोड्डा पुलिस व उत्पाद विभाग ने गुरुवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कदवा टोला व बंका घाट में अवैध शराब भट्ठा का ध्वस्त किया है. साथ ही 90 लीटर देशी शराब व 900 किलो जावा महुआ जब्त किया है. गाेड्डा उपचुनाव के दौरान शराब पर पाबंदी लगाने के लिए पुलिस और उत्पाद विभाग ने कमर कस लिया है. इसी क्रम में दोनों विभाग ने टीम गठित कर गुरुवार को नगर थाना क्षेत्र के कदवा टोला व मुफसिसल थाना क्षेत्र के बंका घाट में अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी की. इस दौरान शराब भट्ठे का ध्वस्त किया गया.
नगर थाना क्षेत्र के कदवा टोला में रवींद्र सोरेन, सीता सोरेन व तालामय सोरेन के घर में टीम ने छापेमारी की. तीनों घरों से 50 लीटर देशी शराब व 500 किलो महुआ बरामद किया है. वहीं बंका घाट के धनंजय मंडल, अजय मंडल के घर में की गयी छापेमारी में 40 लीटर देशी शराब व 400 किलो महुआ बरामद किया गया है. साथ ही पुलिस ने शराब बनाने वाली सामग्री को भी जब्त किया है.
उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है.
इस कार्रवाई में देशी शराब की भट्ठियां नष्ट किया गया है. नामित आरोपितों पर उत्पाद विभाग के अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जायेगा.
उत्पाद विभाग करेगा प्राथमिकी दर्ज
देशी शराब के धंधे पर विभाग ने की दूसरी कार्रवाई
चुनाव के मद्देनजर देशी शराब की भटि्ठयों पर पुलिस ने यह दूसरी कार्रवाई की है. इसके पहले बड़ी कार्रवाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गायछांद में की गयी थी. एसडीपीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में 19 घरों में छापेमारी की गयी थी. इसमें 500 लीटर अवैध शराब व 1200 किलो जावा महुआ बरामद किया गया था. पुलिस इसे अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मान रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




