अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक चालक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 May 2016 4:23 AM (IST)
विज्ञापन

मेहरमा : मेहरमा-भगैया मुख्य मार्ग में सिंचाई विभाग के कार्यालय के समीप अज्ञात वाहन धक्के से बाइक चालक मो नियाज (40) की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. यह घटना मंगलवार रात दो बजे की है. मृतक सुखाड़ी गांव का निवासी था. वह अपनी बाइक संख्या बीआर 10 आर 1614 से बाराहाट मार्केट से […]
विज्ञापन
मेहरमा : मेहरमा-भगैया मुख्य मार्ग में सिंचाई विभाग के कार्यालय के समीप अज्ञात वाहन धक्के से बाइक चालक मो नियाज (40) की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. यह घटना मंगलवार रात दो बजे की है.
मृतक सुखाड़ी गांव का निवासी था. वह अपनी बाइक संख्या बीआर 10 आर 1614 से बाराहाट मार्केट से सुखाड़ी जा रहा था. इसी क्रम में अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. इस घटना में उसकी मौत हो गयी. इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मेहरमा थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह को दी.
सूचना पर थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया. इसके बाद शव की पहचान कर मृतक के परिजनों को सूचना दी. थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कर ली गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामला दर्ज किया जा रहा है. अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




