पहाड़िया समाज को मोनालिसा पर गर्व है : दामोदर गिरि

Published at :05 May 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
पहाड़िया समाज को मोनालिसा पर गर्व है : दामोदर गिरि

गोड्डा : थॉइलैंड में नेट बॉल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने जाने वाली मोनालिसा कुमारी को बधाई देने दुमका पहाड़िया समाज के लोग पहुंचे. इसमें झारखंड आदिम जनजाति शिक्षित संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष दामोदर गिरि के अलावा मनरेगा लोकपाल रामजीवन आहड़ी, आदिम जनजाति शिक्षित संघ के पदाधिकारी भादु देहरी, राखीलाल देहरी व दुमका प्रखंड […]

विज्ञापन

गोड्डा : थॉइलैंड में नेट बॉल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने जाने वाली मोनालिसा कुमारी को बधाई देने दुमका पहाड़िया समाज के लोग पहुंचे. इसमें झारखंड आदिम जनजाति शिक्षित संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष दामोदर गिरि के अलावा मनरेगा लोकपाल रामजीवन आहड़ी, आदिम जनजाति शिक्षित संघ के पदाधिकारी भादु देहरी, राखीलाल देहरी व दुमका प्रखंड के सरवा पंचायत के मुखिया नवल किशोर सिंह शामिल थे.

इनलोगों ने पहाड़िया समाज का नाम ऊंचा करने वाली मोनालिसा कुमारी से मुलाकात की और उसे आशीर्वाद दिया. मोनालिसा को सहयोग राशि के अलावा ट्रॉली बैग व बुके देकर सम्मानित भी किया.

गर्व है पहाड़िया बिटिया पर : प्रमंडलीय अध्यक्ष दामोदर गिरि ने कहा कि नेट बॉल खेल में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही मोनालिसा पर पहाड़िया समाज को गर्व है. पहाड़िया संघ की ओर से हर संभव मोनालिसा को सहयोग किया जायेगा. उन्होंने कहा कि दुमका में पहाड़िया बालक बालिकाओं को प्रशिक्षण देने के लिए बुलाया जायेगा.
हम सभी को है नाज : मनरेगा लोकपाल गोड्डा के रामजीवन आहड़ी ने कहा कि हम सभी को समाज की बिटिया मोनालिसा पर नाज है. जुग-जुग जीयो बिटिया समाज तुम्हारे साथ हैं.
पूरा पहाड़िया समाज हुआ गौरवान्वित
दुमका के सरवा पंचायत के पहाड़िया मुखिया नवल किशोर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर खेल में चयन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल में जाने वाली मोनालिसा से पूरा पहाड़िया समाज गौरवान्वित हुआ है.
बेटी नहीं बेटा की तरह पाला है : प्रतिभा : मोनालिसा की मां प्रतिभा देवी बेटी के राष्ट्रीय फलक पर जाने को लेकर काफी खुश है. उन्होंने कहा कि मोनालिसा को बेटी नहीं बेटे की तरह पाल कर बड़ा किया है. पिता वैद्यनाथ देहरी ने कहा कि बिटिया को खेल में प्रतिभा दिखाने के लिए हर संभव स्पोर्ट करने का काम किया है.
18 जुलाई से थाईलैंड में होने वाले चैंपियनशिप में मोनालिसा दिखायेगी प्रतिभा : मोनालिसा कुमारी ने बताया कि थाईलैंड में एशियन वुमेंस नेटबॉल चैंपियनशिप 18 जुलाई से होगा. तिथि की विधिवत घोषणा कर दी गयी है. मोनालिसा ने बताया कि जून माह में इंडियन कैंप में दिल्ली में भाग लेगी. वहीं से थाईलैंड के लिए रवाना होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola