गोड्डा व पांकी में झामुमो जीतेगा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 May 2016 4:14 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा उपचुनाव. हेमंत सोरेन ने प्रेसवार्ता में किया दावा, कहा झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने प्रेसवार्ता में गोड्डा व पांकी उपचुनाव में जीत का दावा किया है. वहीं सरकारी पर पूंजीपति घराने को मदद करने का आरोप लगाया है. गोड्डा : स्थानीय एक होटल में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने प्रेसवार्ता […]
विज्ञापन
गोड्डा उपचुनाव. हेमंत सोरेन ने प्रेसवार्ता में किया दावा, कहा
झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने प्रेसवार्ता में गोड्डा व पांकी उपचुनाव में जीत का दावा किया है. वहीं सरकारी पर पूंजीपति घराने को मदद करने का आरोप लगाया है.
गोड्डा : स्थानीय एक होटल में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने प्रेसवार्ता की. उन्होंने कहा कि झामुमो इस राज्य की मिट्टी की उपज है. बिहार के लोग झामुमो को पसंद नहीं करेंगे तो किस कारण महागंठबंधन के साथ रहेंगे. जनता जानती है कि राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी झामुमो है और इसमें सरकार बनाने दम है.
एकला चलो के मार्ग पर राज्य भर में झामुमो की पकड़ मजबुत हुई है. पांकी और गोड्डा दोनों ही सीट पर झामुमो की जीत होगी. झामुमो हर नामुमकिन को मुमकिन बनाने का काम करेगा. श्री सोरेन ने कहा कि विधानसभा के समय ही प्रचार के क्रम में हमने कहा था, भाजपा की सरकार बनी तो गोड्डा में बड़े पूंजीपति आयेंगे और आज अडाणी आकर इस बात को साबित कर दिया है. गरीब आदिवासी मूलवासी की जमीन को कोड़ी के भाव बेचने का काम किया जा रहा है.
सभी के लिए आज गोड्डा प्रयोगशाला बन गया है.
मूलवासी आदिवासी की भावना को तोड़ा : श्री सोरेन ने कहा कि राज्य में स्थानीयता का कानून बनाया गया है. इसमें आदिवासी, मूलवासी, व्यापारी, साहूकार, स्वर्ण, महतो, कुर्मी व यादव के हितों को दरकिनार किया गया है. इस नीति के विरोध में चार सांसदों ने सरकार को पत्र भेजा है.
झामुमो पर है लोगों काे विश्वास:
श्री सोरेन ने कहा कि झामुमो में लोगों का विश्वास जगा है. उनहोंने ने लोगों से झामुमो प्रत्याशी संजीव मरीक यादव को जीताने की अपील की.
14 को झरखंड बंद : स्थानीयता को लेकर झारखंड मुक्ति मोरचा ने लड़ाई शुरू कर दी है. अब प्रखंड से जिला व सरकारी दफ्तरों के घेराव व बंदी के बाद 14 मई को झारखंड बंद रहेगा. इससे पहले जमशेदपुर की बंदी का असर सरकार देख चुकी है. झारखंड बंद से सरकार हिल जायेगी. इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी संजीव मरीक यादव, जिलाध्यक्ष राजेश मंडल, पार्टी प्रदेश महासचिव पंकज मिश्रा, अखिलेश सिंह उर्फ पिंटू, रवींद्र महतो, घनश्याम यादव, सुबल मंडल,कुर्बान अंसारी, विनोद मुर्मू, जूहुर अंसारी, पुष्पेंद्र टुडू आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




