अभ्यर्थियों के बीच बंटी चुनाव चिह्न

गोड्डा : गोड्डा विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया. नाम वापसी की प्रक्रिया में एक ने अपना नामांकन प्रपत्र वापस लिया. इसके बाद अब चुनावी मैदान में कुल 15 उम्मीदवार रह गये. एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सौरव कुमार सिन्हा ने अभ्यर्थियों के बीच चुनाव चिह्न के […]
गोड्डा : गोड्डा विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया. नाम वापसी की प्रक्रिया में एक ने अपना नामांकन प्रपत्र वापस लिया. इसके बाद अब चुनावी मैदान में कुल 15 उम्मीदवार रह गये. एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सौरव कुमार सिन्हा ने अभ्यर्थियों के बीच चुनाव चिह्न के आवंटन की घोषणा की. आज से प्रचार प्रसार जोर शोर से किया जायेगा.
उम्मीदवारों को प्रचार प्रसार के लिए एसडीओ सह आचार संहिता कोपांग के पदाधिकारी से अनुमति लेनी होगी. एक की हुई नाम वापसी नाम वापसी के दिन एक ने अपना नामांकन परचा वापस ले लिया है. निर्दलीय उम्मीदवार रामप्रताप नारायण थे. इसके बाद ही एसडीओ ने चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया. भाजपा, राजद व झामुमो सहित सभी उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




