झामुमो से संजीव मरीक ने भरा परचा

गोड्डा विस उपचुनाव. अंतिम दिन आठ निर्दलीय प्रत्यािशयाें ने कराया नामांकन गोड्डा : गोड्डा विधान सभा उपचुनाव में अंतिम दिन शुक्रवार को कुल नौ उम्मीदवारों ने नामांकन कराया. झामुमो के उम्मीदवार संजीव मरीक यादव और कुल आठ निर्दलीय प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया है. श्री यादव ने कुल तीन सेटों में नामांकन दाखिल किया. इनके […]
गोड्डा विस उपचुनाव. अंतिम दिन आठ निर्दलीय प्रत्यािशयाें ने कराया नामांकन
गोड्डा : गोड्डा विधान सभा उपचुनाव में अंतिम दिन शुक्रवार को कुल नौ उम्मीदवारों ने नामांकन कराया. झामुमो के उम्मीदवार संजीव मरीक यादव और कुल आठ निर्दलीय प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया है.
श्री यादव ने कुल तीन सेटों में नामांकन दाखिल किया. इनके साथ विधायक स्टीफन मरांडी भी थे. वहीं निर्दलीय हसीना अंसारी, अवधेश साह, मो हसन, दिलीप कुमार झा, ज्ञानेश्वर झा, किरानी मांझी, मिथलेश कुमार, राम प्रताप नारायण ने भी परचा दाखिल किया. एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सौरव कुमार सिन्हा ने उम्मीदवारों का नामांकन लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




