लौंगाय बांध सूखने से पशुपालक परेशान

Published at :28 Apr 2016 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
लौंगाय बांध सूखने से पशुपालक परेशान

पथरगामा : पथरगामा प्रखंड के रानीपुर पंचायत के लौंगाय गांव स्थित बहुचर्चित करमा बांध सूखने से पशुपालकों को खासे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बांध में एक छटांक पानी भी ग्रामीणों को नसीब नहीं है. बांध इस क्षेत्र के लोगों का सिंचाई का साधन है. तकरीबन 100 एकड़ जमीन का पटवन का काम […]

विज्ञापन

पथरगामा : पथरगामा प्रखंड के रानीपुर पंचायत के लौंगाय गांव स्थित बहुचर्चित करमा बांध सूखने से पशुपालकों को खासे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बांध में एक छटांक पानी भी ग्रामीणों को नसीब नहीं है. बांध इस क्षेत्र के लोगों का सिंचाई का साधन है. तकरीबन 100 एकड़ जमीन का पटवन का काम इस बांध से होता है.

परंतु एक बूंद भी पानी नसीब नहीं है. वहीं पशुपालकों को भी पानी नसीब नहीं है. पानी नहीं होने से पशुपालक आये दिन परेशान हो रहे हैं.पशुओं को पानी की आवश्यकता की पूर्ति के लिए हाल के दिनों में पशुपालकों को गंगा के तटीय इलाकों में जाना पड़ रहा है. पशुपालकों ने बताया कि बारिश शुरू होने के साथ ही पशुपालक गांव लौट पाते हैं.नहीं तो पानी सहित हरा चारा की भी किल्लत पशुपालकों को झेलनी पड़ती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola