जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे

Published at :26 Apr 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे

गोड्डा : अडाणी कंपनी द्वारा की जानेवाली जमीन अधिग्रहण के विरोध में गोड्डा प्रखंड के परसपानी तथा सुंदरपहाड़ी के कोल ब्लाॅक जितपुर क्षेत्र में किसानों का विरोध अभी थमा नहीं है. सदर प्रखंड के मोतिया गांव में अडाणी का विरोध शुरू हो गया है. सोमवार को मोतिया गांव के काली मंदिर स्थित मैदान में किसानों […]

विज्ञापन

गोड्डा : अडाणी कंपनी द्वारा की जानेवाली जमीन अधिग्रहण के विरोध में गोड्डा प्रखंड के परसपानी तथा सुंदरपहाड़ी के कोल ब्लाॅक जितपुर क्षेत्र में किसानों का विरोध अभी थमा नहीं है. सदर प्रखंड के मोतिया गांव में अडाणी का विरोध शुरू हो गया है. सोमवार को मोतिया गांव के काली मंदिर स्थित मैदान में किसानों की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता मुखिया कल्याणी देवी ने की. बैठक में मुख्य रूप से पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ग्रामीणों के बीच पहुंच कर किसानों की समस्या सुनी.

हजाराें की संख्या में जुटे थे ग्रामीण : बैठक के दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने कहा कि पास के गंगटा तथा पेटवी के पास कंपनी द्वारा 900 एकड़ जमीन लेने के लिए गांव का चक्कर काटा जा रहा है. ग्रामीणों को इस बात की जानकारी अब तक नहीं है. कहा कि क्षेत्र में कुछ जमीन दलाल सक्रिय हैं. Âबाकी 13 पर
जान दे देंगे…
जिनकी नजर किसानों की जमीन पर है. ग्रामीणों ने कहा : जान दे देंगे लेकिन किसी भी कीमत पर जमीन नहीं देंगे. यहां के किसानों के आजीविका का मात्र एक साधन खेती ही है. किसानों का कहना है कि कंपनी द्वारा खेत ले लिये जाने के बाद खाने को अनाज भी नहीं मिलेगा .
नहीं चलने देंगे मनमानी : प्रदीप यादव
किसानों के साथ बैठक में जेवीएम विधायक प्रदीप यादव ने किसानों की बातों को सुनने के बाद कहा कि अडाणी कंपनी की मनमानी नहीं चलने देंगे. कहा कि कंपनी पर सरकार का हाथ है. कंपनी व सरकार को किसानों की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है. श्री यादव ने कहा कि 27 अप्रैल को किसान गोलबंद होकर सिकटिया से मुख्यालय स्थित समाहरणालय तक विरोध मार्च करेंगे. जेवीएम के नेतृत्व में होने वाले इस रैली में मुख्य रूप से जमीन अधिग्रहण का विरोध किया जायेगा.
किस किस गांव के लोग पहुंचे
ग्रामीणों में मुख्य रूप से मोतिया, बक्सरा, गंगटा, पेटवी, केंदुआटीकर, सोनडीहा, नयावाद, डुमरिया, गंगटा, रंगनियां, पैरडीह, समरूआ, देवीपुर, कारीकादो, मालडीह, परासी, अमलों आदि गांव के लोग उपस्थित थे. इन गांवों के ग्रामीण जमीन देने का विरोध कर रहे थे.
कौन-कौन थे उपस्थित
ग्रामीणों में मुख्य रूप से मनोज यादव, मुखिया प्रतिनिधि केसो यादव, अमरकांत चौधरी, डाॅ जयशंकर झा, सोनालाल हेंब्रम, जितेंद्र ठाकुर, गोविंद प्रसाद यादव, मिथिलेश चौधरी, भाई चिंतामनी, भगत हेंब्रम, सूर्यनारायण हेंब्रम, राजा राम हेेंब्रम, शंभु यादव, देवीलाल मंडल, गणेश मंडल, रामजय ठाकुर, मोहन मुर्मू, पालान मरांडी, होपन मरांडी, मोहन मुर्मू आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola