मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं जयप्रकाश

Published at :26 Apr 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं जयप्रकाश

गोड्डा : गोड्डा विस उपचुनाव में सोमवार को निर्दलीय के रूप में नामांकन करने वाले जयप्रकाश प्रसाद मुलत: गिरिडीह के सरिया गांव के रहने वाले है. जयप्रकाश प्रसाद पूर्व में पांच बार चुनाव लड़ चुके हैं. इसके पहले वे वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट वाराणसी से चुनाव […]

विज्ञापन

गोड्डा : गोड्डा विस उपचुनाव में सोमवार को निर्दलीय के रूप में नामांकन करने वाले जयप्रकाश प्रसाद मुलत: गिरिडीह के सरिया गांव के रहने वाले है. जयप्रकाश प्रसाद पूर्व में पांच बार चुनाव लड़ चुके हैं. इसके पहले वे वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट वाराणसी से चुनाव लड़ चुके हैं.

बताया कि यह चुनाव इनके लिये काफी यादगार था. वाराणसी की गलियों में घूमकर अपने लिये प्रचार किया. बताया कि वे एक मिशन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं. भ्रष्टाचार मुक्त समाज अपना मिशन मानते हैं. वर्ष 2009 में बगोदर विस सीट से, 2011 में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से, 2014 में वाराणसी सीट से, 2015 में पुन:बगोदर विस सीट से, 2016 में जिला परिषद सीट से तथा 2016 में पुन: गोड्डा विस सीट से अपने मिशन के तहत चुनाव लड़ने पहुंचे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola