लू लगने से एक की हालत गंभीर

Published at :26 Apr 2016 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
लू लगने से एक की हालत गंभीर

गोड्डा : सदर प्रखंड क्षेत्र के नुनबट्टा गांव में रामचंद्र महतो (65 वर्ष) लू की चपेट में आ गया है. भतीजा रणधीर प्रसाद महतो ने बताया कि तीन दिन से चाचा रामचंद्र महतो बीमार चल रहे हैं. पहले गांव के चिकित्सकों से चाचाजी का इलाज करायें. लेकिन वे ठीक नहीं हो पाये हैं. सोमवार को […]

विज्ञापन

गोड्डा : सदर प्रखंड क्षेत्र के नुनबट्टा गांव में रामचंद्र महतो (65 वर्ष) लू की चपेट में आ गया है. भतीजा रणधीर प्रसाद महतो ने बताया कि तीन दिन से चाचा रामचंद्र महतो बीमार चल रहे हैं. पहले गांव के चिकित्सकों से चाचाजी का इलाज करायें. लेकिन वे ठीक नहीं हो पाये हैं. सोमवार को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया है.

चिकित्सकों द्वारा स्लाइन चढ़ाया जा रहा है. साथ ही ठंडे पानी से सिर व बदन पोछने की बात कही गयी है. लू की चपेट में आने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल सदर अस्पताल के डॉ प्रदीप कुमार सिन्हा की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा है. पुरुष वार्ड के बेड नंबर 13 पर इलाजरत हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola