घर में घुसने का विरोध करने पर ईंट से प्रहार कर सिर फोड़ा

Published at :22 Apr 2016 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
घर में घुसने का विरोध करने पर ईंट से प्रहार कर सिर फोड़ा

गोड्डा : देवदांड़ थाना क्षेत्र के बूढ़ीकुरा गांव में घर में गलत तरीके से घुसने का विरोध करने पर एक की पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित हरिहर पंडित (30 वर्ष) को ईंट से प्रहार कर घायल कर दिया गया है. पीड़ित युवक ने थाना पहुंच कर मामले की जानकारी पुलिस को […]

विज्ञापन

गोड्डा : देवदांड़ थाना क्षेत्र के बूढ़ीकुरा गांव में घर में गलत तरीके से घुसने का विरोध करने पर एक की पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित हरिहर पंडित (30 वर्ष) को ईंट से प्रहार कर घायल कर दिया गया है. पीड़ित युवक ने थाना पहुंच कर मामले की जानकारी पुलिस को दी है. सिर से खून बहने की स्थिति में पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घायल का चिकित्सकों द्वारा इलाज किया गया.

घायल हरिहर पंडित ने फर्द बयान में बताया है कि गुरुवार को उसकी मां बाड़ी में कार्य कर रही थी. पत्नी प्रेमलता देवी पानी लेने के लिए निकली ही थी. तुरंत वापस कोई समान लेने के लिए घर लौटी तो देखा की गांव के ही महावीर पंडित दीवार फांद कर उसके घर घूसे थे. इस बीच हरिहर पंडित ने महावीर पंडित के गलत तरीके से घर में घूसने का विरोध किया तो महावीर पंडित द्वारा हरिहर पंडित को ईंट से मार कर घायल कर दिया गया. थाना प्रभारी जेड अली द्वारा छानबीन कर मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola