सरकारी सेवक अधिक से अधिक बनें जिम्मेवार : डीसी

Published at :22 Apr 2016 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी सेवक अधिक से अधिक बनें जिम्मेवार : डीसी

सिविल सेवा दिवस पर दायित्वों को निभाने का लिया संकल्प गोड्डा : गुरुवार को समाहरणालय सभागार में सिविल सेवा दिवस मनाया गया. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त अरविंद कुमार की. उन्हाेंने बताया कि झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार व राजभाषा विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है. उपायुक्त ने मौजूद पदाधिकारियों […]

विज्ञापन

सिविल सेवा दिवस पर दायित्वों को निभाने का लिया संकल्प

गोड्डा : गुरुवार को समाहरणालय सभागार में सिविल सेवा दिवस मनाया गया. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त अरविंद कुमार की. उन्हाेंने बताया कि झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार व राजभाषा विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है. उपायुक्त ने मौजूद पदाधिकारियों व कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सिविल सेवा दिवस के माध्यम से पदाधिकारियों व कर्मियों को काम के प्रति समर्पित रहना है.
कर्मियाें को काम के प्रति समर्पित भावना दिखाने को कहा. बताया कि भारत का प्रशासनिक तंत्र विश्व का सबसे सस्ता व मजबूत तंत्र है. इस व्यवस्था को कायम रखने के लिए पूरी ईमानदारी से काम किये जाने पर बल दिया. कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त रंजन चौधरी,अपर समाहर्ता,अनुमंडल अधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, डीएसइ, जिला जनसंपर्क अधिकारी आदि थे.
भारत का प्रशासनिक तंत्र एक मजबूत स्टील फ्रेम : वहीं पुलिस कप्तान संजीव कुमार ने कहा कि भारत का प्रशासनिक तंत्र एक मजबूत स्टील फ्रेम है. हर पदाधिकारी व सरकारी कर्मियों को जनता की पूरी सेवा करनी चाहिए. यह भी बताया कि सरकारी सेवकों को और अधिक जिम्मेवार बनाने के लिए ही सरकार ने सेवा का अधिकार, सूचना का अधिकार तथा शिक्षा का अधिकार कानून को बनाये जाने पर बल दिया है. सरकारी कर्मियों को इन कानूनों का अक्षरश पालन करना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola