हाइवा की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

गोड्डा/ सुंदरपहाड़ी : हाइवा की चपेट में आकर सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के तीलाबाद गांव की 65 वर्षीय वृद्ध महिला पप्पू हेंब्रम की मौत हो गयी है. महिला बुधवार को सुंदरपहाड़ी प्रखंड मुख्यालय स्थित बनांचल ग्रामीण बैंक में पेंशन की राशि निकालने आ रही थी. इसी बीच सड़क पार करने के दौरान हाइवा की चपेट में […]
गोड्डा/ सुंदरपहाड़ी : हाइवा की चपेट में आकर सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के तीलाबाद गांव की 65 वर्षीय वृद्ध महिला पप्पू हेंब्रम की मौत हो गयी है. महिला बुधवार को सुंदरपहाड़ी प्रखंड मुख्यालय स्थित बनांचल ग्रामीण बैंक में पेंशन की राशि निकालने आ रही थी. इसी बीच सड़क पार करने के दौरान हाइवा की चपेट में आ गयी. सदर अस्तपाल में इलाज के क्रम में ही महिला ने दम तोड़ दिया. महिला के सिर के दायें हिस्से मे चोंट आयी थी. हाइवा बालू से लदा था.
ठोकर लगने से महिला सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ी. काफी चोट लगने से महिला बेसुध हो गयी. आसपास जुटे लोगों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. अस्पताल में आठ घंटे के इलाज के बाद महिला ने आखिरी सांस ली. जानकारी होने पर सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद ने हाइवा (जे एच 17 बी 7466) को जब्त कर लिया है. वहीं बुधवार की शाम मौत हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था. घटना के बाद हाइवा चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. हाइवा ट्रक गोड्डा से पाकुड़ की ओर जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




