तालाब में फिर मिला शव क्राइम. बसंतराय में लगातार शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

Published at :20 Apr 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
तालाब में फिर मिला शव क्राइम. बसंतराय में लगातार शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

बसंतराय तालाब में पिछले दो दिन के दौरान दो शव का मिलने की गुत्थी को सुलझाना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है. लगातार शव मिलने पुलिस भी हैरान और परेशान हैं. वहीं शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. ग्रामीणों के अनुसार ऐसी घटनाएं पहले नहीं होती थी. गोड्डा : बसंतराय तालाब […]

विज्ञापन

बसंतराय तालाब में पिछले दो दिन के दौरान दो शव का मिलने की गुत्थी को सुलझाना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है. लगातार शव मिलने पुलिस भी हैरान और परेशान हैं. वहीं शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. ग्रामीणों के अनुसार ऐसी घटनाएं पहले नहीं होती थी.

गोड्डा : बसंतराय तालाब से दो दिनों के अंदर दो शव बरामद किया गया है. दो दिनों के अंदर क्षेत्र में यह दूसरी घटना है. मेले के दौरान ही तालाब में शव मिलने की यह दूसरी घटना है. मंगलवार की सुबह तालाब में तैरता हुआ शव बरामद किया गया. इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने तालाब से शव को निकलवाया तथा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के अनुसार मृतक 30 से 35 वर्ष का है. अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है.
मामले की जांच की जा रही है. लगातार दो दिनों में शव मिलने की घटना परेशान करने वाली है. पोस्टर्माटम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. शव पर चोट अथवा जख्म के कोई निशान नहीं हैं.
-संजीव कुमार, पुलिस कप्तान, गोड्डा
दो दिन में शव मिलने की दूसरी घटना
मेले के दौरान दो दिनों के अंदर शव मिलने की यह दूसरी घटना है.इसके पहले भी 16 अप्रैल को दोपहर में पुलिस ने शव को तालाब के दक्षिणी छोर से बरामद किया था.वहीं मंगलवार को भी ठीक इसी प्रकार से घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं हो रही है.शव किसका है अता-पता नहीं लग पाया है. वहीं पहली घटना में भी शव का पता नहीं लगाया जा सका है. पहले कभी इस प्र्रकार की घटनाएं क्षेत्र में नहीं हुई है.
पुलिस भी असमंजस में,नहीं चल पाया सुराग
वहीं इस प्रकार की घटना को लेकर पुलिस भी असमंजस में है. खुद बसंतराय थाना की पुलिस भी इस बात से अनभिज्ञ है कि इस क्षेत्र में यह क्या हो रहा है. बरामद शव के शरीर पर जख्म के कोई निशान नहीं है. इसीलिए पुलिस हत्या के मामले से इनकार कर रही है. जहां एक तरफ लोग बसंतराय तालाब में लोग डुबकी मांग कर मन्नते मांगते हैं वहीं लगातार दो दिनों से शव मिलने से क्षेत्र के लोग परेशान व दहशत में हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola