9233 बच्चों को स्कूल पहुंचाने की होगी चुनौती

Published at :19 Apr 2016 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
9233 बच्चों को स्कूल पहुंचाने की होगी चुनौती

गोड्डा : गोड्डा जिला में ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या सर्वाधिक बतायी जाती है. संताल परगना में गोड्डा जिला एक ऐसा जिला है, जहां के सभी बच्चे विद्यालय की चौखट तक नहीं पहुंच पाते हैं. हर वर्ष कोई न कोई कार्यक्रम के माध्यम से अथवा अभियान चला कर ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय तक पहुंचाने […]

विज्ञापन

गोड्डा : गोड्डा जिला में ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या सर्वाधिक बतायी जाती है. संताल परगना में गोड्डा जिला एक ऐसा जिला है, जहां के सभी बच्चे विद्यालय की चौखट तक नहीं पहुंच पाते हैं. हर वर्ष कोई न कोई कार्यक्रम के माध्यम से अथवा अभियान चला कर ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय तक पहुंचाने की विभागीय कवायद होती है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ड्रॉप आउट बच्चों के आंकड़े बिल्कुल ही चौंकाने वाले हैं.

जिले के विभिन्न प्रखंडों में 9233 बच्चे अब भी विद्यालय के बाहर हैं. नौ प्रखंडों में इतने बच्चे विद्यालय से बाहर रह कर शिक्षा से वंचित हो रहे हैं. ऐसा नहीं है कि बच्चों को विभाग की ओर से पूर्व में जोड़ने की कवायद नहीं की गयी थी. दो वर्षों में विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत बच्चों का स्कूल में नामांकन करा कर जोड़ने का काम किया गया. बावजूद इसके इतर इस वर्ष भी जिले के प्रखंडों में 9233 बच्चे विद्यालय से बाहर हैं.

बच्चों को विद्यालय तक पहुंचाने की चुनौती विभाग व शिक्षकों की होगी. जानकारी के अनुसार छह से चौदह आयु वर्ग के गोड्डा प्रखंड में 1018 बच्चे, पोड़ैयाहाट प्रखंड में 911 बच्चे, सुंदरपहाड़ी में 1366 बच्चे, मेहरमा में 594 बच्चे, ठाकुर गंगटी में 906 बच्चे, बोआरीजोर में 2040 बच्चे, महगामा में 1171 बच्चे, पथरगामा में 517 बच्चे, बसंतराय में 710 बच्चे ड्रॉप आउट हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola