जिले समेत राज्य में पेयजल संकट को लेकर जदयू ने किया आंदोलन

समाहरणालय के समक्ष धरना देकर जताया विरोध गोड्डा : राज्य सहित जिला में पेयजल संकट को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. जिलाध्यक्ष चंद्रधर सिंह चुन्नू के नेतृत्व में धरना दिया गया. जदयू नेताओं ने पेयजल संकट को लेकर जिला स्तर पर प्रशासनिक कार्रवाई तेज करने की मांग की. गांव […]
समाहरणालय के समक्ष धरना देकर जताया विरोध
गोड्डा : राज्य सहित जिला में पेयजल संकट को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. जिलाध्यक्ष चंद्रधर सिंह चुन्नू के नेतृत्व में धरना दिया गया. जदयू नेताओं ने पेयजल संकट को लेकर जिला स्तर पर प्रशासनिक कार्रवाई तेज करने की मांग की.
गांव व शहरों में तेजी से भाग रहे जलस्तर से निबटने के लिए कवायद तेज करने की मांग की. बंद पड़े चापानलों को चालू करने, खराब पड़े चापानलों को अविलंब मरम्मत करने की मांग जदयू कार्यकर्ताओं ने की. कहा कि जिला स्तर पर कई चापानल खराब हैं. पंचायतों मे खराब चापानलों को ठीक नहीं कराया जा रहा है. गांव में पेयजल संकट से लोगों को जूझना पड़ रहा है. वहीं जलसंकट के समाधान के लिए जल संचय पर जोर देने पर बल दिया.
बताया कि जल संचय से ही समस्या का निदान संभव है. आने वाले दिनों में समस्या और भी विकट हो जायेगी. वहीं पेयजल के साथ बिजली संकट को लेकर भी उपायुक्त से सुधार कराने की मांग की. बताया कि शहरों के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट की समस्या गहरा गया है. इस दिशा में ध्यान देने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




