महिला चिकित्सक के साथ मारपीट मामले की जांच की मांग

गोड्डा : महिला चिकित्सक डाॅ किरण जायसवाल के साथ हुई मारपीट मामले की जांच कराने की मांग कर्मचारी नेता मदन मोहन मिश्र ने की है. श्री मिश्र ने बताया कि महिला चिकित्सक डाॅ जायसवाल के साथ किन कारणों से मारपीट हुई है इसकी जांच होनी चाहिए. कहा कि प्रसूता की मौत से कई सवाल खड़े […]
गोड्डा : महिला चिकित्सक डाॅ किरण जायसवाल के साथ हुई मारपीट मामले की जांच कराने की मांग कर्मचारी नेता मदन मोहन मिश्र ने की है. श्री मिश्र ने बताया कि महिला चिकित्सक डाॅ जायसवाल के साथ किन कारणों से मारपीट हुई है इसकी जांच होनी चाहिए. कहा कि प्रसूता की मौत से कई सवाल खड़े हुये है.
इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए. बताया कि यदि प्रसूता की मौत के पीछे चिकित्सक की लापरवाही है तो इसके लिए चिकित्सक को सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराते हुये कार्रवाई होनी चाहिए. बताया कि इसके पूर्व भी महगामा में कर्मचारी की मौत चिकित्सक के लापरवाही के कारण हुई थी. इस मामले में पहले भी लीपापोती हो गयी थी. यदि लापरवाही के कारण प्रसूता की मौत हो गयी है तो मुआवजा भी दिया जाना चाहिए. साथ ही बताया कि सरकारी कर्मचारी व पदाधिकारी को जनहित मे काम करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




