जिले के 21 केंद्रों पर मैट्रिक व इंटर की परीक्षा आज से होगी शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Feb 2016 5:54 AM (IST)
विज्ञापन

1 केंद्रों पर होगी इंटर की परीक्षा नौ हजार 474 परीक्षार्थी होंगे शामिल गोड्डा : जिले में कुल 21 केंद्रों पर आज से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शुरू होगी. इसको लेकर परीक्षा केंद्रों में सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है. कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के लिए प्रशासन कमर कस ली है. प्रभारी जिला पदाधिकारी […]
विज्ञापन
1 केंद्रों पर होगी इंटर की परीक्षा नौ हजार 474 परीक्षार्थी होंगे शामिल
गोड्डा : जिले में कुल 21 केंद्रों पर आज से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शुरू होगी. इसको लेकर परीक्षा केंद्रों में सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है. कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के लिए प्रशासन कमर कस ली है. प्रभारी जिला पदाधिकारी विनीत कुमार ने परीक्षा को लेकर मंगलवार को सभी सीएस के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
जानकारी के अनुसार मैट्रिक के 21 केंद्रों पर पहली पाली में परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में 11 केंद्रों में इंटर की परीक्षा होगी. जानकारी के अनुसार मैट्रिक में 16 हजार 474 व इंटर में नौ हजार 277 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. इस बाबत प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि जिले के सभी केंद्रों में कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सभी केंद्राधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया गया है. किसी भी केंद्र में चोरी की शिकायत मिलने पर संबंधित केंद्राधीक्षक को निलंबित करने की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




