आग से गरीब परिवार की झोपड़ी जलकर राख

Published at :17 Feb 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
आग से गरीब परिवार की झोपड़ी जलकर राख

गोड्डा : सदर प्रखंड के सैदापुर पंचायत के चकेश्वरी मोहबन्ना गांव के एक गरीब परिवार की झोपड़ी जलकर राख हो गयी है. पीड़ित बैजू मांझी बताया ने बताया कि मंगलवार की दोपहर 12 बजे चूल्हे की चिंगारी से फूस की झोपड़ी में आग लग गयी. शोर मचाने पर आसपास के लोग आग बुझाने के लिए […]

विज्ञापन

गोड्डा : सदर प्रखंड के सैदापुर पंचायत के चकेश्वरी मोहबन्ना गांव के एक गरीब परिवार की झोपड़ी जलकर राख हो गयी है. पीड़ित बैजू मांझी बताया ने बताया कि मंगलवार की दोपहर 12 बजे चूल्हे की चिंगारी से फूस की झोपड़ी में आग लग गयी. शोर मचाने पर आसपास के लोग आग बुझाने के लिए जमा हुए. लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी की पलक चंद मिनटों में ही झोपड़ी जलकर राख हो गयी. इस घटना में गरीब 30 हजार की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जाता है.

पीडित परिवार का नकदी, बर्तन समेत अन्य जरूरी सामान भी आग की भेंट चढ़ गया. मुखिया द्वारा आग से प्रभावित परिवार को मुआवजा दिये जाने के लिये अंचल को अवगत कराया गया है. वही परिजनों ने भी मुआवजा दिये जाने की मांग अंचल प्रशासन से की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola