100 मीटर दौड़ में चंदन कुमार व सुमित्रा प्रथम

Published at :17 Feb 2016 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
100 मीटर दौड़ में चंदन कुमार व सुमित्रा प्रथम

गोड्डा : झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से बाल समागम के तहत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गांधी मैदान में किया गया. जिसका उदघाटन जिला परिषद अध्यक्ष बसंती देवी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती व डीएसइ विनीत कुमार ने संयुक्त रूप से मशाल मेंं अग्नि प्रज्वलित कर किया. वहीं आरडीडीइ दुमका अच्युतानंद ठाकुर व एसडीओ सौरभ […]

विज्ञापन

गोड्डा : झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से बाल समागम के तहत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गांधी मैदान में किया गया. जिसका उदघाटन जिला परिषद अध्यक्ष बसंती देवी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती व डीएसइ विनीत कुमार ने संयुक्त रूप से मशाल मेंं अग्नि प्रज्वलित कर किया. वहीं आरडीडीइ दुमका अच्युतानंद ठाकुर व एसडीओ सौरभ कुमार सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से मंच पर दीप प्रज्वलित किया गया.

इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की हौसला अफजाई भी की. वर्ग प्रथम से पांचवीं तक में केवल पांच इवेंट्स ही कराये गये. जिसमे 100 मीटर बालक दौड़, 200 मी दौड़, बोरा दौड़, जलेबी दौड़, चित्रकला आदि का आयोजन किया.
वहीं वर्ग छह से आठ तक में केवल आठ इवेंट्स कराया गया. जिसमे 100 मी दौड़, ऊंची कूद, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी आदी का आयोजन किया गया.
बिना ट्रैक के ही दौड़े खिलाड़ी
बाल समागम खेलकूद के लिए गांधी मैदान में केवल सौ मीटर के लिए ही ट्रैक बनाया गया था. जबकि दो सौ मीटर व चार सौ मीटर दौड़ के लिए बिना ट्रैक के ही खिलाड़ियों को दौड़ना पड़ा.
ओलंपिक संघ का झंडा फहरा दिया
उदघाटन सत्र को भव्य बनाने के लिए तीन स्तर से उदघाटन कराया गया. पहला उदघाटन मशाल प्रज्वलित कर, दूसरा उदघाटन झंडोत्तोलन कर तथा तीसरा उदघाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. झंडोत्तोलन में ओलंपिक संघ का झंडा फहरा दिया गया.
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में सुंदरपहाड़ी बीइइओ अशोक पाल, डीएसइ कार्यालय कर्मी मालिक झा, जगत नारायण मंडल, मुकेश कुमार, कुमोद हजारी के अलावा विभिन्न खेल संघ के सचिव सुरजीत झा, शक्ति कुमार, संतोष निराला, पुनीत सिंह, सभी प्रखंडों के बीइइओ, डीइओ कार्यालय के कर्मी आदि का सहयोग रहा. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ब्रह्मदेव मंडल, गोपाल पाठक व खेल का संचालन शिक्षक राजीव राय थे. मौके पर जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र महतो, राजेश झा आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola