आग से तीन घर राख, लाखों का नुकसान

Published at :16 Feb 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
आग से तीन घर राख, लाखों का नुकसान

एक घर से उठी चिंगारी ने दो और घरों लिया चपेट में पछुआ हवा के झोंके से भड़की आग ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग पर पाया काबू पथरगामा : पथरगामा प्रखंड के कोरका गांव में सोमवार की दोपहर आग से तीन परिवारों का घर जलकर राख हो गया है. इस अगलगी में लाखों की […]

विज्ञापन

एक घर से उठी चिंगारी ने दो और घरों लिया चपेट में

पछुआ हवा के झोंके से भड़की आग
ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग पर पाया काबू
पथरगामा : पथरगामा प्रखंड के कोरका गांव में सोमवार की दोपहर आग से तीन परिवारों का घर जलकर राख हो गया है. इस अगलगी में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी है. चूल्हे की चिंगारी से दोपहर में जन्मेजय यादव के घर में आग लग गयी. इसके बाद पछुआ हवा के तेज झोंके में भड़की आग ने धनंजय यादव व उचित यादव के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. सभी घर मिट्टी, खपड़े व फूस देकर बनाया गया था. कोरका दिवंगत विधायक रघुनंदन मंडल का पैत्रिक गांव है.
अगलगी की घटना में घर में रखे चावल,धान, अनाज, मकई ,कपड़, विछावन,फर्नीचर आदि जलकर राख हो गया.आग से जन्मजय यादव के घर में कुल 55 हजार, धनंजय के 45 तथा उचित के 25 हजार रुपये की क्षति बतायी गयी है. अगलगी में तीनों परिवार के करीब 15 हजार नगद राशि जलने की बात सामने आ रही है.
इस घटना की सूचना दिवंगत विधायक के पुत्र अमित मंडल ने पदाधिकारियों को दूरभाष से जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि सीओ विजय कुमार को दूरभाष पर सूचना दिये जाने के बाद उन्होंने कर्मी को भेजकर आग से हुए क्षति का आकलन कराने की बात कही है.
दो घंटे बाद पहुंची दमकल गाड़ी
गावं में अगलगी की जानकारी ग्रामीणों द्वारा दिये जाने के बाद दमकल की गाड़ी दिन के करीब ढ़ाई बजे पहुंची. इससे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने स्वयं पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पा लिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola